1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब धोनी के कहने पर रोहित शर्मा ने इस युवा खिलाड़ी को सौंप दी थी एशिया कप की ट्रॉफी, डेब्यू को बनाया था यादगार

जब धोनी के कहने पर रोहित शर्मा ने इस युवा खिलाड़ी को सौंप दी थी एशिया कप की ट्रॉफी, डेब्यू को बनाया था यादगार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 08, 2018 05:45 pm IST,  Updated : Oct 08, 2018 05:45 pm IST

एशिया कप की ट्रॉफी के साथ जब भारतीय टीम जीत का जश्न मना रही थी तब धोनी ने रोहित को ट्रॉफी टीम के सबसे युवा खिलाड़ी खलील अहमद को देने की बात कही। 

एशिया कप का जश्न मनाते हुए टीम इंडिया- India TV Hindi
धोनी के कहने पर रोहित शर्मा ने खलील अहमद को दी ट्रॉफी Image Source : AP

कैप्टन कूल माही अपनी कप्तानी में युवा खिलाड़ियों का जोश बढ़ाना बखूबी जानते थे, जब उन्होंने कप्तानी छोड़ी तो उन्होंने यह गुर कोहली को सिखाया और अब यही बात वो एशिया कप के दौरान रोहित शर्मा को समझाते दिखे।

विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में रोहित भारतीय टीम की कमान संभाल रहे थे। रोहित ने पूरे एशिया कप में भारतीय टीम को बखूबी संभाला और सांतवी बार एशिया कप का खिताब भारत को जिताया।

एशिया कप की ट्रॉफी के साथ जब भारतीय टीम जीत का जश्न मना रही थी तब धोनी ने रोहित को ट्रॉफी टीम के सबसे युवा खिलाड़ी खलील अहमद को देने की बात कही। इससे उस युवा खिलाड़ी का ना सिर्फ मनोबल बढ़ा बल्कि उसकी डेब्यू सीरीज भी यादगार बनी।

खलील ने 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में कहा "धोनी भाई ने रोहित शर्मा से कहा कि वे मुझे मंच पर ट्रॉफी पकड़ने दें, उन्होंने मुझे ट्रॉफी इसलिए दी क्योंकि मैं उस समय टीम का सबसे युवा खिलाड़ी था और यह मेरी डेब्यू सीरीज थी। यह मेरे लिए यादगार अनुभव था"

खलील ने इसके आगे कहा "जब धोनी भाई और रोहित ने मुझे ट्रॉफी पकड़ने के लिए कहा तो उस समय मेरे पास कोई शब्द नहीं थे। मैं इमोशनल हो गया था और मैं यह पल कभी नहीं भूलूंगा"

बता दें, 20 साल के इस युवा खिलाड़ी ने एशिया कप में हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ डेब्यू किया था और उस मैच में 3 विकेट लिए थे, इसके बाद खलील को एक बार फिर अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिला था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल