1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दो फ्लाइट और दो घंटे की लंबी ड्राइव के बाद जब धोनी पहुंचे थे इस क्रिकेटर की शादी में

दो फ्लाइट और दो घंटे की लंबी ड्राइव के बाद जब धोनी पहुंचे थे इस क्रिकेटर की शादी में

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 28, 2020 04:42 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 05:16 pm IST

धोनी मंदीप सिंह की शादी अटेंड करने अमृतसर पहुंचे थे। मंदीप सिंह ने बताया कि 2016 में धोनी उनकी शादी में तीन फ्लाइट और दो घंटे की लंबी यात्रा करके पहुंचे थे।

When Dhoni reached Mandeep Singh wedding after three flights and two hours long drive- India TV Hindi
When Dhoni reached Mandeep Singh wedding after three flights and two hours long drive Image Source : IPLT20.COM

क्रिकेट के मैदान पर भारतीय पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को शांत रवैये के लिए जाना जाता है। वहीं मैदान के बाहर वो अपनी निजी जिंदगी से सबको दूर रखते हैं। जब धोनी क्रिकेट नहीं खेल रहे होते तो वो क्या कर रहे हैं ये उनके साथी खिलाड़ियों को भी नहीं पता होता। धोनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद एक भी मैच नहीं खेले हैं। भारतीय उप-कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में एक लाइव चैट के दौरान कहा था वर्ल्ड कप के बाद से उनकी कोई खबर नहीं है कि धोनी क्या कर रहे हैं।

धोनी मैदान के अंदर जितना अपने साथी खिलाड़ियों के साथ अच्छे रवैये के साथ रहते हैं उतना ही वह मैदान के बाहर भी रहते हैं चाहे वे खिलाड़ी बड़ा हो या छोटा। इसका उदहारण हाल ही में भारतीय बल्लेबाज मंदीप सिंह ने दिया। मंदीप सिंह ने बताया कि 2016 में धोनी उनकी शादी में तीन फ्लाइट और दो घंटे की लंबी यात्रा करके पहुंचे थे।

स्पोर्ट्सकीड़ा को दिए एक इंटरव्यू में मंदीप ने अपनी शादी के पलों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने धोनी को अपनी शादी में बुलाया था, लेकिन धोनी ने यह कन्फर्म नहीं किया था कि वह आएंगे या नहीं। धोनी ने मंदीप से कहा था कि उन्हें न्यूयॉर्क जाना है, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल से धोनी ने समय निकाला और वह मंदीप सिंह को सरप्राइज देने उनकी शादी में पहुंच गए।

ये भी पढ़ें - क्रिस लिन का बड़ा बयान, कहा इस साल नहीं होना चाहिए टी20 विश्व कप का आयोजन

मंदीप ने आगे बताया कि धोनी कितने डाउन टू अर्थ है। वह धोनी के साथ इतने मैच भी नहीं खेले, लेकिन धोनी फिर भी उनकी शादी में पहुंचे। मंदीप ने बताया कि मेरी शादी में पहुंचने के लिए धोनी ने पहले रांची से दिल्ली और फिर दिल्ली से अमृतसर की फ्लाइट ली। इसके बाद वह धुंध में दो घंटे ड्राइव करे मेरी शादी में पहुंचे।

बता दें, 2016 के जिम्बाब्वे टूर पर मंदीप सिंह ने भारत के लिए टी20 में डेब्यू किया था। मंदीप ने भारत के लिए कुल तीन टी20 मैच खेले हैं और उसमें उन्होंने 43.5 की औसत से 87 रन बनाए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल