1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: गेल बाप बनकर लौटे तो कोहली ने किया डांस, वॉटसन ने बजाया गिटार

VIDEO: गेल बाप बनकर लौटे तो कोहली ने किया डांस, वॉटसन ने बजाया गिटार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 29, 2016 01:51 pm IST,  Updated : Apr 29, 2016 01:51 pm IST

नई दिल्ली: IPL-9 में भले ही विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर नीचे से दूसरे नंबर हो लेकिन मामला जब क्रिस गेल का हो तो कोहली ख़राब प्रदर्शन का ग़म भूलकर जश्न में डूब

gayle-and-kohli- India TV Hindi
gayle-and-kohli

नई दिल्ली: IPL-9 में भले ही विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर नीचे से दूसरे नंबर हो लेकिन मामला जब क्रिस गेल का हो तो कोहली ख़राब प्रदर्शन का ग़म भूलकर जश्न में डूब जाते हैं। दरअसल विराट कोहली और क्रिस गेल का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों खिलाड़ी एक साथ ज़बरदस्त डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। ये मौक़ा था क्रिस गेल की वापसी का जो पिता बनने के बाद अपने घर गए थे और फिर लौट के आए। उन्होंने बच्ची का नाम ब्लश रखा है। इसी ख़ुशी में उनके लिए एक धमाकेदार पार्टी रखी गई थी।

गेल तो यूं भी पार्टी करने के बेहद शौक़ीन हैं और जब ये पार्टी रखी गई तो गेल के साथ टीम के कैप्टन विराट कोहली भी उनके साथ थिरके बिना नहीं रह सके। गेल और कोहली जहां डांस में मशगूल थे वहीं शेन वाटसन गिटार बजाकर संगत दी जिससे पार्टी में चार चांद लग गए।

gayle-and-kohli
gayle-and-kohli

इस पार्टी में कप्तान विराट कोहली और क्रिस गेल की डांस-जुगलबंदी से सब हैरान रह गए। इसके अलावा गिटार पर आरसीबी का एक और स्टार क्रिकेटर नजर आया। इस पार्टी की तस्वीरें विराट ने अपनी फेसबुक पर अपलोड भी की है।

यह वीडियो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने यू-ट्यूब पर अपलोड किया है जो वायरल हो गया है। इस वीडियो को अब तक दो लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं।

अगली स्लाइड में देखें वीडियो

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल