1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब हार्दिक पंड्या ने सचिन तेंदुलकर की भविष्यवाणी को कर दिया ग़लत साबित

जब हार्दिक पंड्या ने सचिन तेंदुलकर की भविष्यवाणी को कर दिया ग़लत साबित

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 11, 2017 10:31 am IST,  Updated : Jul 11, 2017 10:31 am IST

टीम इंडिया के उभरते स्टार हार्दिक पंड्या का कहना है कि सबसे पहले क्रिकेट के ''गॉड'' सचिन तेंदुलकर ने उनकी प्रतिभा को पहचाना था। सचिन ने उनसे कहा था कि वह डेढ़ साल के अंदर देश के लिए खेलेंगे।

Hardik Pandya, Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Hardik Pandya, Sachin Tendulkar

टीम इंडिया के उभरते स्टार हार्दिक पंड्या का कहना है कि सबसे पहले क्रिकेट के ''गॉड'' सचिन तेंदुलकर ने उनकी प्रतिभा को पहचाना था। सचिन ने उनसे कहा था कि वह डेढ़ साल के अंदर देश के लिए खेलेंगे।

हार्दिक पंड्या ने एक प्रोग्राम में बताया कि मुंबई इंडियंस टीम का एक गेट टूगेदर था। वह पहली बार टीम में शामिल हुए थे। “मैं खाने में व्यस्त था तभी किसी ने पीछे से मेरे कंधे पर हाथ रखा। मैंने मुड़कर देखा तो पीछे सचिन खड़े थे और मुझे HI कह रहे थे।”

Hardik Pandya, Sachin Tendulkar
Hardik Pandya, Sachin Tendulkar

पंड्या ने बताया कि जैसे ही उन्होंने देखा कि उनका कंधा पीछे थपथपाने वाला और कोई नहीं बल्कि लेजेंड बल्लेबाज़ सचिन हैं, उनके हाथ से प्लेट गिर गई। इसके बाद सचिन ने जो उनसे कहा, उसके बाद तो उनकी ज़िंदगी ही बदल गई। 

“बाद में सचिन ने मुझसे कहा कि अगर तुम अपना मौजूदा फ़ॉर्म जारी रखो तो साल भर में टीम इंडिया के लिए खेलने लगोगे लेकिन मैं पांच महीने के भीतर ही देश के लिए खेलने लगा।”

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल