1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब धोनी ने कहा ड्वेन ब्रावों को बूढ़ा तो फिर दोनों के बीच हुई दौड़ प्रतियोगिता, जाने कौन जीता

जब धोनी ने कहा ड्वेन ब्रावों को बूढ़ा तो फिर दोनों के बीच हुई दौड़ प्रतियोगिता, जाने कौन जीता

 Reported By: IANS
 Published : Apr 20, 2020 05:56 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 05:18 pm IST

ब्रावो ने अब खुलासा किया है कि यह एक चुनौती थी जोकि उन्होंने धोनी को दिया था, क्योंकि चेन्नई के कप्तान पूरी सीजन में उन्हें बूढ़ा कहकर चिढ़ाते थे।

MS Dhoni and Dwayen Bravo- India TV Hindi
MS Dhoni and Dwayen Bravo Image Source : PTI

चेन्नई| आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनके साथी ड्वेन ब्रावो के बीच वानखेड़े स्टेडियम में 2018 फाइनल के बाद एक दौड़ प्रतियोगिता हुई थी। जिस पर अब ब्रावो ने खुलासा किया है कि यह एक चुनौती थी जोकि उन्होंने धोनी को दी थी, क्योंकि चेन्नई के कप्तान पूरी सीजन में उन्हें बूढ़ा कहकर चिढ़ाते थे।

ब्रावो ने इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान कहा, " पूरे सीजन के दौरान धोनी यह कहते थे कि मैं बूढ़ा हूं। वह हमेशा बूढ़ा कहकर चिढ़ाते थे। वो मुझे काफी सुस्त कहते थे। फिर एक दिन मैंने धोनी से कहा कि, मैं आपको विकेटों के बीच दौड़ लगाने का चैलेंज देता हूं। उन्होंने कहा- कोई मौका नहीं। मैंने कहा-टूर्नामेंट के बाद हम करेंगे।"

ये भी पढ़ें : विजडन में नहीं आया रोहित शर्मा का नाम तो नाराज हुए सुनील गावस्कर, कहा- क्या उन्हें आएगी नींद?

उन्होंने कहा, " हमने यह दौड़ बीच टूर्नामेंट में नहीं करने का फैसला किया क्योंकि हम में से किसी को भी हैमस्ट्रिंग हो जाती तो काफी दिक्कत होती। हमने फाइनल के बाद चैलेंज पूरा किया। रेस बहुत करीबी थी, हालांकि धोनी ने मुझे हरा दिया। यह अच्छी रेस थी।"

ब्रावो ने कप्तान धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग दोनों को उनकी क्षमताओं में विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें : शोएब अख्तर की हाजिर जवाबी के कायल हुए सुनील गावस्कर, कह दी यह बड़ी बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल