1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने जब भारत को दी धमकी तो हरभजन ने दिया करारा जवाब

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने जब भारत को दी धमकी तो हरभजन ने दिया करारा जवाब

 Reported By: IANS
 Published : Oct 03, 2019 04:08 pm IST,  Updated : Oct 03, 2019 04:08 pm IST

इमरान ने हाल ही में यूएनजीसी में भाषण देते हुए नफरत की भाषा बोली थी।

Harbhajan Singh- India TV Hindi
Harbhajan Singh Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और मोहम्मद शमी ने भारत को धमकी देने के बयान को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की आलोचना की है। इमरान ने हाल ही में यूएनजीसी में भाषण देते हुए नफरत की भाषा बोली थी।

शमी ने महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर ट्वीट किया, "महात्मा गांधी ने अपनी जिंदगी में प्यार, भाईचारे और शांति का संदेश दिया। इमरान खाने ने यूएन के मंच से धमकी दी और नफरत पर बात की। पाकिस्तान को ऐसा नेता चाहिए जो विकास, नौकरियों और आर्थिक तरक्की की बात करे न कि युद्ध और आंतकवाद को पनाह देने की।"

वहीं हरभजन ने कहा, "यूएनजीए के भाषण में भारत के खिलाफ न्यूक्लीयर लड़ाई के संकेत दिए गए। एक मुख्य वक्ता होने के नाते इमरान खान द्वारा 'खूनी संघर्ष', 'अंत के लिए लड़ाई' जैसे शब्दों का प्रयोग दो देशों के बीच सिर्फ नफरत को बढ़ावा देगा। एक खिलाड़ी होने के नाते मुझे उनसे शांति को बढ़ावा देने की उम्मीद थी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल