1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब कोहली ने फ़ील्डिंग में जान लगा दी और शमी बोले ये क्या तमाशा है...?

जब कोहली ने फ़ील्डिंग में जान लगा दी और शमी बोले ये क्या तमाशा है...?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 21, 2016 02:42 pm IST,  Updated : Nov 21, 2016 02:42 pm IST

विशाखापत्तनम: सिरीज़ के दूसरे टेस्ट मैच के आख़िरी दिन एक अजीब नज़ारा देखने को मिला। मैच पूरी तरह भारत के कब्ज़े में था। भारतीय टीम पूरी तरह रिलैक्सड थी ख़ासकर कप्तान विराट कोहली हालंकि स्लिप

Kohli, Shami- India TV Hindi
Kohli, Shami

विशाखापत्तनम: सिरीज़ के दूसरे टेस्ट मैच के आख़िरी दिन एक अजीब नज़ारा देखने को मिला। मैच पूरी तरह भारत के कब्ज़े में था। भारतीय टीम पूरी तरह रिलैक्सड थी ख़ासकर कप्तान विराट कोहली हालंकि स्लिप पर पहले अश्विन की बॉल पर एक कैच टपका चुके थे।

80 ओवर होने के बाद कोहली ने नयी बॉल ली और थमा दी मोहम्मद शमी को। शमी पूरी लय में बॉलिग कर रहे थे और लग रहा था कि वह कभी भी विकेट ले सकते हैं। इस बीच रुट ने मि़ड ऑफ और कवर्स के बीच बैक शॉट लगाया। कोहली अपनी बाईं तरफ भागे और बॉल पकड़ ली। लेकिन मामला यहीं ख़त्म नही हुआ. कोहली ने पहले तो बॉल पकड़ी और फिर कुलाटी भी लगा दी. इसके बाद वह ग्राउंड पर चित्त लेट गए। उधर ये दृश्य देखकर शमी की हंसी निकल गईं और उन्होंने हाथ से इशारा किया मानो कह रहे हों, "हलो...इस कलाबाज़ी की क्या ज़रुरत थी, कहीं कुछ हो जाता तो..."?

वैसे शमी का सोचना ठीक था। अभी सिरीज़ में तीन मैच और खेले जाने हैं और ऐसे में इस तरह के स्टंट से अगर इंडिया के टॉप बल्लेबज़ को चोट लग जाती तो बहुत नुकसान हो सकता था।

बहरहाल भारत ने आख़िरकार ये टेस्ट मैच जीतकर सिरीज़ में 1-0 की बढ़त ले ली है। 

 

बाद में कोहली अपनी पसलियों को सहलाते भी देखे गए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।