1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आखिर कौन बनेगा टीम इंडिया का अगला कोच? अपने विचार India TV के साथ शेयर करें

आखिर कौन बनेगा टीम इंडिया का अगला कोच? अपने विचार India TV के साथ शेयर करें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 21, 2016 07:26 pm IST,  Updated : Jun 21, 2016 07:35 pm IST

क्रिकेट की बात: टीम इंडिया के अगले कोच की खोज शुरु हो गई है, अगला कोच कौन होगा इस बात का ऐलान 24 जून को होगा। अगला कोच कौन होगा, इसके लिए कोलकाता में साक्षात्‍कार लिए जा रहे हैं।

sandeep patil, anil kumble, ravi shastri- India TV Hindi
sandeep patil, anil kumble, ravi shastri

क्रिकेट की बात: टीम इंडिया के अगले कोच की खोज शुरु हो गई है, अगला कोच कौन होगा इस बात का ऐलान 24 जून को होगा। अगला कोच कौन होगा, इसके लिए कोलकाता में साक्षात्‍कार लिए जा रहे हैं। साक्षात्‍कार लेने वाली टीम में भारत के दिग्‍गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ,सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्‍मण शामिल हैं, जिनके सामने 21 प्रमुख उम्‍मीदवार अपना प्रजेंटेशन और इंटरव्‍यू देंगे। साक्षात्‍कार के द्वारा चयनित उम्‍मीदवार के नाम का ऐलान बीसीसीआई अध्‍यक्ष अनुराग ठाकुर धर्मशाला में खुद करेंगे।

वैसे तो इस बार कोच की दौड़ में कुल 57 लोगों ने आवेदन किया था लेकिन बीसीसीआई के मानदंड पर 21 उम्‍मीदवार योग्‍य पाए गए।  

कोच की खोज में सबसे आगे हैं क्रिकेट के ये तीन दिग्‍गज

टीम इंडिया के अगला कोच के लिए दौड़ में जो तीन प्रमुख नाम पर सबसे अधिक चर्चा है उसमें रवि शास्‍त्री, अनिल कुंबले और पूर्व टेस्‍ट क्रिकेटर संदीप पाटिल का नाम दौड़ में सबसे आगे है।
 
 
कौन बनेगा अगला कोच ? अपने विचार इंडियाटीवी के साथ शेयर करें
24 जून तक धर्मशाला में टीम इंडिया के कोच का ऐलान हो सकता है। आखिर टीम इंडिया का अगला कोच किसे बनाया जाना? इंडिया टीवी के साथ आप भी टीम इंडिया के कोच की खोज में अपने विचार शेयर कर सकते हैं।

आप अपना जवाब अपने मोबाइल में CRKT स्पेस अपना ऑप्शन A, B, C या D टाइप करके 56060 पर भेज सकते हैं...हम रोज़ आपको क्रिकेट की बात में आपकी राय दिखाएंगे...

आखिर कौन बनेगा टीम इंडिया का अगला कोच? कोच के ऑप्शन हैं...
A.  रवि शास्त्री
B.  संदीप पाटिल
C.  अनिल कुंबले
D.  इनमें से कोई नहीं


 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल