1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए आमिर खान को क्यों पसंद नहीं हैं युवा क्रिकेट स्टार यजुवेन्द्र और कुलदीप

जानिए आमिर खान को क्यों पसंद नहीं हैं युवा क्रिकेट स्टार यजुवेन्द्र और कुलदीप

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Oct 13, 2017 07:29 pm IST,  Updated : Oct 13, 2017 07:31 pm IST

बॉलीवुड स्टार आमिर खान अपनी फिल्म 'द सीक्रेट सुपरस्टार' के प्रमोशन के सिलसिले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे आखिरी टी 20 मैच के लिए हैदराबाद पहुंचे।

Aamir Khan- India TV Hindi
Aamir Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'द सीक्रेट सुपरस्टार' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस सिलसिले में आमिर इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही जायरा वसीम के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे आखिरी टी 20 मैच के लिए हैदराबाद पहुंचे। जहां उन्होंने मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और स्टार स्पोर्ट्स के प्रेजेंटर जतिन सप्रू के साथ इस फिल्म को लेकर बातचीत की।

इस दौरान वीरेंद्र सहवाग ने आमिर खान से पूछा कि क्या उन्होंने टीम इंडिया के उभरते हुए खिलाड़ियों यजुवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव को देखा है। तो जवाब में आमिर ने कहा कि हां मैंने इन खिलाड़ियों को देखा तो है लेकिन विराट कोहली मेरे फेवरेट हैं। मुझे उनकी बल्लेबाजी, उनकी कप्तानी, मैदान पर उनका एट्टीट्यूड सबकुछ पसंद आता है। मैं कोहली का बहुत बड़ा फैन हूं।

इसके बाद सहवाग ने भी विराट की तारीफ करते हुए कहा कि 'कोहली की बल्लेबाजी का तो हर कोई कायल है उनकी फैन फॉलोइंग इसलिए ज्यादा है क्योंकि वो वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज हैं। उनकी बल्लेबाजी को पसंद करने वाले लोगों को कोहली का हर स्टाइल पसंद आता है। आज विराट जितने शतक लगा चुके हैं, मैं तो इसके बारे में कभी कल्पना भी नहीं कर सकता था कि मैं कभी अपनी करियर में इतने शतक लगा सकता हूं।'

सहवाग यहीं नहीं रूके उन्होंने बताया कि उनके बच्चे भी कोहली के दीवाने हैं और वो विराट का हर स्टाइल को फॉलो करते हैं। यहां तक कि वो हेयर कट भी कोहली कट लेते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल