1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्यों है कोहली को सचिन, धोनी, अज़हर पर बनी फिल्मों का इंतज़ार

क्यों है कोहली को सचिन, धोनी, अज़हर पर बनी फिल्मों का इंतज़ार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 26, 2016 12:16 pm IST,  Updated : Apr 26, 2016 12:16 pm IST

मुंबई: टीम इंडिया के कप्तान (टेस्ट) विराट कोहली भले ही अपने आप में स्टार बल्लेबाज़ हों लेकिन उनके दिल में भी कुछ स्टार्स हैं जिन्हें वह अपना आदर्श मानते हैं और यही वजह है कि

Biopics on sachin, dhoni and azhar- India TV Hindi
Biopics on sachin, dhoni and azhar

मुंबई: टीम इंडिया के कप्तान (टेस्ट) विराट कोहली भले ही अपने आप में स्टार बल्लेबाज़ हों लेकिन उनके दिल में भी कुछ स्टार्स हैं जिन्हें वह अपना आदर्श मानते हैं और यही वजह है कि उन्हें महेन्द्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अज़हरुद्दीन के जीवन पर बन रही फिल्मों का बेसब्री से इंतज़ार है। यह तीनों फिल्में जल्द ही रिलीज़ होने वाली हैं।

कोहली ने कहा, "मैं इन फिल्मों को देखने के लिए काफी उत्साहित हूं और मुझे सबसे ज़्यादा इंतज़ार सचिन की फिल्म का है क्योंकि मैं उनकी यादों से कई अरसे तक जुड़ा रहा हूं।"

कोहली ने यहां सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "सचिन को मैंने शुरू से ही उन्हें पूजा है। जो कुछ भी अनके करियर में हुआ है वह उस फिल्म में होगा। मैं इसके लिए काफी उत्साहित हूं।"

उन्होंने कहा, "दो और खिलाड़ियों के जीवन पर बनी फिल्म एमस और उनका सफर काफी अलग होगा। क्रिकेट खिलाड़ी के जीवन में कई ऐसे पल होते हैं जिन्हें समझना आपके लिए मुश्किल होता है। तीसरी अजहरुद्दीन के जीवन पर बनी फिल्म को देखने के लिए भी मैं काफी उत्साहित हूं।"

दिग्गज बल्लेबाज सचिन ने हाल ही में अपने सोशल नेटवर्किंग साइटों पर उनके जीवन पर बन रही फिल्म सचिन 'ए बिलियन ड्रीम' का टीज़र जारी किया है। बॉलीवुड के कलाकार इमरान हाशमी अजहरुद्दीन के जीवन पर बन रही फिल्म अज़हर में उनका किरदार निभा रहे हैं। सुशांत सिंह धोनी के जीवन पर बन रही फिल्म एम.एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में उनका किरदार निभा रहे हैं।

विराट इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्हें हाल ही में खत्म हुए आईसीसी टी-20 विश्व कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला था। भारत में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में भी उन्होंने अपनी फॉर्म जारी रखी है।

कोहली ने कहा, "फिल्म में सब कुछ अच्छे से समझाया गया है। यह तीनों फिल्में लोगों के लिए भी देखने और सीखने के लिए काफी अच्छी होंगी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल