1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉकडाउन में आखिर अपना ‘किटबैग’ क्यों उठा रहे हैं श्रेयस अय्यर, सामने आई ये ख़ास वजह

लॉकडाउन में आखिर अपना ‘किटबैग’ क्यों उठा रहे हैं श्रेयस अय्यर, सामने आई ये ख़ास वजह

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 19, 2020 08:53 pm IST,  Updated : Apr 19, 2020 08:53 pm IST

कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन लागू है ऐसे में खिलाड़ी अपने आप को फिट रखने और ट्रेनिंग करने के लिए अभ्यास के अलग-अलग तरीके इजाद कर रहे हैं।

Shreyas Iyer- India TV Hindi
Shreyas Iyer Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई| इस समय पूरे देश में कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन लागू है ऐसे में खिलाड़ी अपने आप को फिट रखने और ट्रेनिंग करने के लिए अभ्यास के अलग-अलग तरीके इजाद कर रहे हैं। जहां तक क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बात है वह वजन उठाने की एक्सरसाइज के लिए किटबैग का इस्तेमाल कर रहे हैं।

अय्यर ने इंस्टाग्राम पर लाइव चैट में कहा, "मैं लिफ्टिंग के लिए किटबैग उठाता हूं। मेरे पास किचन में रॉड है मैं उसका भी इस्तेमाल करता हूं।"

यह भी पढ़ें : सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस ने बताया आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता का राज

अय्यर ने कहा, "इतने सालों से मेरी डाइट अच्छी रही है। मेरी मां शानदार कुक है इसलिए वो जो बनाती हैं उसे मना करना मुश्किल है। लेकिन मैं अपनी डाइट का अच्छे से ख्याल रखता हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल