1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WI vs AUS : विंडीज टीम में कोरोना मामला सामने आने के बाद दूसरा वनडे हुआ स्थगित

WI vs AUS : विंडीज टीम में कोरोना मामला सामने आने के बाद दूसरा वनडे हुआ स्थगित

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2021 08:36 am IST,  Updated : Jul 23, 2021 08:36 am IST

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को होने वाले दूसरे वनडे मैच को मेजबान टीम के एक स्टाफ सदस्य के कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्थगित कर दिया गया।

WI vs AUS : विंडीज टीम में...- India TV Hindi
WI vs AUS : विंडीज टीम में कोरोना मामला सामने आने के बाद दूसरा वनडे हुआ स्थगित Image Source : GETTY

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को होने वाले दूसरे वनडे मैच को मेजबान टीम के एक स्टाफ सदस्य के कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्थगित कर दिया गया। हालांकि उस व्यक्ति के नाम को क्रिकेट वेस्टइंडीज ने सार्वजनिक नहीं किया है।

कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने की स्थिति में, प्रोटोकॉल के तहत दोनों टीमों और मैच अधिकारियों को तुरंत अपने होटल लौटना होता हैं और फिर से टेस्ट किये जाते हैं। टेस्ट के रिजल्ट आने तक सभी को आइसोलेशन में रहना होता है। सीडब्ल्यूआई ने कहा, "मैच फिर से कब खेला जाएगा, इस पर फैसला बाद की तारीख में किया जाएगा।"

तीसरा और आखिरी डे-नाइट मैच शनिवार को होना है। दूसरे वनडे में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने केंसिंग्टन ओवल में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को पहला वनडे 133 रन से जीता था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल