1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WI vs RSA 1st Test, Day 1 : मेजबानों को 97 रन पर ढेर करने के बाद द.अफ्रीका ने हासिल की 31 रन की बढ़त

WI vs RSA 1st Test, Day 1 : मेजबानों को 97 रन पर ढेर करने के बाद द.अफ्रीका ने हासिल की 31 रन की बढ़त

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2021 10:22 am IST,  Updated : Jun 11, 2021 10:22 am IST

लुंगी एनगिडी ने 19 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि एनरिक नॉर्टजे ने 35 रन देकर चार विकेट हासिल किये जिससे दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन ही 97 रन पर ढेर कर दिया।

WI vs SA 1st Test | South Africa pacers skittle out West Indies for 97 on Day 1- India TV Hindi
WI vs SA 1st Test | South Africa pacers skittle out West Indies for 97 on Day 1 Image Source : TWITTER/@ICC

ग्रोस आइलेट। लुंगी एनगिडी ने 19 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि एनरिक नॉर्टजे ने 35 रन देकर चार विकेट हासिल किये जिससे दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन ही 97 रन पर ढेर कर दिया। एनगिडी ने अपने करियर में दूसरी बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। इससे पहले उन्होंने 2018 में भारत के खिलाफ पदार्पण मैच में पांच विकेट लिये थे। 

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसकी पूरी टीम 40.5 ओवर में आउट हो गयी। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 128 रन बनाये है। इस तरह से उसने 31 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दक्षिण अफ्रीका का यह 11 वर्षों में पहला कैरेबियाई दौरा है। पूर्व कप्तान जैसन होल्डर ने वेस्टइंडीज की तरफ से सर्वाधिक 20 रन बनाये। 

एक समय उसका स्कोर बिना किसी नुकसान के 24 रन था लेकिन उसने सात ओवर और 11 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिये। अपने पहले स्पैल में एक भी विकेट नहीं ले पाने वाले एनगिडी ने छोर बदलने पर सात रन के अंदर पांच विकेट हासिल कर दिये थे। वेस्टइंडीज की समस्याएं यहीं पर समाप्त नहीं हुई। बल्लेबाज नक्रमाह बोनर को सिर में चोट लगने के कारण हटना पड़ा। अब कीरेन पावेल उनकी जगह लेंगे। 

नोर्जिया ने वेस्टइंडीज को शुरुआती झटके दिये। उन्होंने एक समय आठ रन देकर तीन विकेट लिये थे। शाई होप (15), कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (15), बोनर (10) और काइल मायर्स (एक) सभी पहले सत्र में आउट हो गये थे। 

दक्षिण अफ्रीका ने भी सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर का विकेट पहले ओवर में गंवा दिया था। कीगन पीटरसन (19) भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाये। इसके बाद एडेन मार्कराम और रासी वान डर डुसेन ने तीसरे विकेट के लिये 79 रन जोड़े। 

मार्कराम दिन का खेल समाप्त होने से कुछ देर पहले 60 रन बनाकर आउट हुए। स्टंप उखड़ने के समय डुसेन 34 रन पर खेल रहे थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल