श्रीलंका ने गत विजेता वेस्टइंडीज को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 35वें मुकाबले में 20 रनों से मात दी। इस हार के साथ गत विजेता विंडीज का इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 190 रनों का लक्ष्य रखा था। शिमरन हेटमायर ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जरूर 81 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। विंडीज निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना सकी। ग्रुप ए से श्रीलंका और बांग्लादेश के बाद वेस्टइंडीज सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है। सेमीफाइनल की दौड़ में अब इस ग्रुप से इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें हैं।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- WI vs SL HIGHLIGHTS: श्रीलंका ने गत विजेता वेस्टइंडीज को 20 रनों से हराकर किया सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर
WI vs SL HIGHLIGHTS: श्रीलंका ने गत विजेता वेस्टइंडीज को 20 रनों से हराकर किया सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर
T20 विश्व कप का सुपर 12 ग्रुप 1 का मुकाबला आज वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच अबू धाबी में खेला जा रहा है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement