1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी करेंगे बेन स्टोक्स? कोच ने दिया बड़ा बयान

क्या भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी करेंगे बेन स्टोक्स? कोच ने दिया बड़ा बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 17, 2021 08:53 pm IST,  Updated : Aug 17, 2021 08:53 pm IST

इंग्लैंड के मुख्य कोच ने कहा भारत के खिलाफ वर्तमान टेस्ट श्रृंखला में टीम के संघर्ष करने के बावजूद वह ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर मानसिक स्वास्थ्य अवकाश से वापसी करने के लिये दबाव नहीं बनाएंगे।

Will Ben Stokes return for the Test series against India? Coach made a big statement- India TV Hindi
Will Ben Stokes return for the Test series against India? Coach made a big statement Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने मंगलवार को कहा कि भारत के खिलाफ वर्तमान टेस्ट श्रृंखला में टीम के संघर्ष करने के बावजूद वह ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर मानसिक स्वास्थ्य अवकाश से वापसी करने के लिये दबाव नहीं बनाएंगे। लॉर्ड्स में भारत के हाथों दूसरे टेस्ट मैच में 151 रन से हार के एक दिन बाद सिल्वरवुड ने कहा कि स्टोक्स को मानसिक रूप से स्वस्थ होने के लिये जितना समय चाहिए उतना उन्हें दिया जाएगा। कप्तान जो रूट ने भी पांच मैचों की श्रृंखला शुरू होने से पहले ऐसा ही कहा था। 

सिल्वरवुड ने कहा, ‘‘मेरे दृष्टिकोण से हम उन्हें वापसी करने के लिये नहीं कहने जा रहे हैं। मुझे नहीं लगता है कि ऐसे मामलों में आप दबाव बना सकते हो। मैं इंतजार करूंगा। हम उनका तब तक इंतजार करेंगे जब तक कि वह स्वयं आकर न कहें कि मैं खेलने के लिये तैयार हूं।’’ 

स्टोक्स ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे में 3-0 से जीत के बाद अनिश्चितकालीन अवकाश ले लिया था। सिल्वरवुड ने रूट की इस बात का समर्थन किया कि मानसिक स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मामले में किसी पर दबाव नहीं बनाया जा सकता है। 

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई समयसीमा नहीं है। मैं फिर से कह रहा हूं कि हमारे लिये बेन का, उनके परिवार का स्वस्थ रहना महत्वपूर्ण है ताकि वह दमदार वापसी कर सके। हमारे लिये उस स्थिति में पहुंचना महत्वपूर्ण है जबकि वह वापसी करने और इंग्लैंड के लिये अच्छा प्रदर्शन करने के लिये स्वयं को मानसिक रूप से तैयार समझें।’’ 

इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के लिये बुधवार को टीम घोषित कर सकता है। तेज गेंदबाज मार्क वुड की फिटनेस पर सवालिया निशान लगा है। वह दूसरे टेस्ट में क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गये थे। तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से हैंडिग्ले में खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल