1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ज्यादा मैच खेलकर प्रदर्शन बेहतर होगा : नेहरा

ज्यादा मैच खेलकर प्रदर्शन बेहतर होगा : नेहरा

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 27, 2016 03:14 pm IST,  Updated : Apr 27, 2016 03:14 pm IST

हैदराबाद: चोट से उबरने के बाद टीम में लौटे सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा कि वह राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके लेकिन मौजूदा आईपीएल में ज्यादा

ashish-nehra- India TV Hindi
ashish-nehra

हैदराबाद: चोट से उबरने के बाद टीम में लौटे सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा कि वह राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके लेकिन मौजूदा आईपीएल में ज्यादा मैच खेलकर उनका प्रदर्शन बेहतर होता जायेगा । नेहरा ने पुणे से मिली हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह दो सप्ताह बाद खेल रहे थे। जितना ज्यादा खेलूंगा, प्रदर्शन उतना बेहतर होगा। उम्मीद है कि अगले सप्ताह अधिक मैच खेलकर प्रदर्शन बेहतर हो जायेगा।

पहले गेंदबाजी करते हुए पुणे ने सनराइजर्स को आठ विकेट पर 118 रन पर रोक दिया। जवाब में उसने 11 ओवर में तीन विकेट पर 94 रन बना लिये थे जब बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। पुणे ने डकवर्थ लुईस प्रणाली से 34 रन से जीत दर्ज की। नेहरा ने कहा कि जीत हार खेल का हिस्सा है और गलतियों से सबक लेकर ही आगे बढा जा सकता है । उन्होंने कहा , किसी भी टी20 मैच में ऐसा हो सकता है। आपने कई बार देखा होगा । टीमें 200, 220 रन बनाती है और अगले मैच में 120 या 130 पर आउट हो जाती है। यह प्रारूप ही ऐसा है। उन्होंने कहा कि एक मैच हारने से परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी टीम ने पिछले मैचों में अच्छी जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा , एक या दो मैच हारने से घबराने की जरूरत नहीं है। हम 10 बल्लेबाज लेकर भी उतर सकते हैं लेकिन इसके यह मायने नहीं है कि 200 रन बन जायेंगे। आपके गेंदबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल