1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 विश्व कप से पहले वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस बनी BCCI का सिरदर्द

T20 विश्व कप से पहले वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस बनी BCCI का सिरदर्द

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 05, 2021 08:01 pm IST,  Updated : Oct 05, 2021 08:01 pm IST

बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, "वरुण के घुटनों की हालत बहुत अच्छी नहीं है। उसे दर्द होता है लेकिन अगर यह टी20 विश्व कप नहीं होता तो भारतीय टीम प्रबंधन उसे खिलाने का जोखिम नहीं लेता।"

With T20 World Cup approaching, Varun Chakravarthy's dodgy...- India TV Hindi
With T20 World Cup approaching, Varun Chakravarthy's dodgy knees are BCCI medical team's biggest headache Image Source : IPLT20.COM

वरुण चक्रवर्ती को आगामी टी20 विश्व कप में भारत का अहम गेंदबाज माना जा रहा है लेकिन बीसीसीआई की मेडिकल टीम को तमिलनाडु के इस कलाई के स्पिनर पर काफी मेहनत करनी होगी जिसके घुटने पूरी तरह से ठीक नहीं हैं। भारतीय टीम में 10 अक्टूबर तक बदलाव किया जा सकता है लेकिन घुटनों की समस्या के बावजूद वरुण की गेंदबाजी को देखते हुए उनका खेलना तय है।

बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, "वरुण के घुटनों की हालत बहुत अच्छी नहीं है। उसे दर्द होता है लेकिन अगर यह टी20 विश्व कप नहीं होता तो भारतीय टीम प्रबंधन उसे खिलाने का जोखिम नहीं लेता। इस समय फोकस टी20 विश्व कप के लिये उसे दर्द से राहत दिलाने पर है। उसके बाद रिहैब के बारे में विचार किया जायेगा।"

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका! T20 World Cup से बाहर हुए सैम करन

वरुण ने आईपीएल में अभी तक 6.73 की इकॉनामी से 13 मैचों में 15 विकेट लिये हैं। सूत्र ने कहा, "केकेआर के सहयोगी स्टाफ ने वरुण के लिये विस्तृत फिटनेस कार्यक्रम बनाया है। उसे दर्दनिवारक इंजेक्शन भी दिये जा रहे हैं ताकि वह चार ओवर डाल सके। इन इंजेक्शन से दर्द में राहत मिलती है। टीवी पर उसका दर्द नजर नहीं आता लेकिन जब वह गेंदबाजी नहीं कर रहा होता है तो दर्द होता है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल