1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया ने उठाया बड़ा कदम, रिकी पोंटिंग को बनाया सहायक कोच

विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया ने उठाया बड़ा कदम, रिकी पोंटिंग को बनाया सहायक कोच

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 08, 2019 04:17 pm IST,  Updated : Feb 08, 2019 04:17 pm IST

पोटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच विश्व कप खेले हैं जिनमें बतौर कप्तान उन्होंने रिकॉर्ड तीन बार अपनी टीम को चैंपियन बनाया है। पोंटिंग की नियुक्ति गेंदबाजी कोच डेविड साकेर के इस्तीफे के एक दिन बाद हुई। 

विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया ने उठाया बड़ा कदम, रिकी पोंटिंग को बनाया सहायक कोच- India TV Hindi
विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया ने उठाया बड़ा कदम, रिकी पोंटिंग को बनाया सहायक कोच Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। इसी साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक बड़ा कदम उठाया है। ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट ने पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग को इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का सहायक कोच बनाया गया है। टीम में पोटिंग का फोकस बल्लेबाजी पर रहेगा।

 
पोटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच विश्व कप खेले हैं जिनमें बतौर कप्तान उन्होंने रिकॉर्ड तीन बार अपनी टीम को चैंपियन बनाया है। पोंटिंग की नियुक्ति गेंदबाजी कोच डेविड साकेर के इस्तीफे के एक दिन बाद हुई। 

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा कि पोंटिंग वनडे बल्लेबाजों पर काम करेंगे जबकि मौजूदा बल्लेबाजी कोच ग्रीम हिक एशेज की तैयारी में व्यस्त हैं। मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा, ‘‘वह बल्लेबाजों ही नहीं बल्कि पूरी टीम के मार्गदर्शन है। हम मिलकर विश्व कप जीतने के लिये प्रयास करेंगे। उनकी खेल की समझ कमाल की है और उन्हें पता है कि इस स्तर पर कैसा प्रदर्शन करना है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल