1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रिटेन में भारतीय यात्रियों के रोक से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच पर नहीं पड़ेगा असर -ICC

ब्रिटेन में भारतीय यात्रियों के रोक से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच पर नहीं पड़ेगा असर -ICC

 Edited By: IANS
 Published : Apr 20, 2021 06:19 pm IST,  Updated : Apr 20, 2021 06:19 pm IST

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है जिसके कारण ब्रिटेन ने भारत को रेड लिस्ट में डाला है और 19 अप्रैल से भारत से यहां आने वालों यात्रियों पर रोक लगा दी है।

Indian travelers, UK, World Test Championship, ICC, Sports, cricket - India TV Hindi
ICC  Image Source : TWITTER/@ICC

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (अईसीसी) ने कहा है कि ब्रिटेन के भारत से आने वाले यात्रियों पर लगाए प्रतिबंध का भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस साल जून में साउथम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यह तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किए जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला 18 से 22 जून तक खेला जाना है।

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है जिसके कारण ब्रिटेन ने भारत को रेड लिस्ट में डाला है और 19 अप्रैल से भारत से यहां आने वालों यात्रियों पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन ने बताया, टॉस जीतने के बाद कहां हुई उनसे सबसे बड़ी चूक

हालांकि आईसीसी को भरोसा है कि डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा, "हम फिलहाल ब्रिटेन की सरकार के साथ रेड लिस्ट में आने वाले देशों के प्रभाव के बारे में चर्चा कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और अन्य सदस्य इस बारे में विचार कर रहे हैं कि महामारी के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सुरक्षित आयोजन किस तरह कराया जाए और हमें भरोसा है कि जून में दोनों टीमों के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल तय कार्यक्रम के अनुसार जून में ब्रिटेन में ही होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल