1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 87 पर 5 विकेट गंवाने के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने की वापसी, दिया 201 का लक्ष्य

87 पर 5 विकेट गंवाने के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने की वापसी, दिया 201 का लक्ष्य

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 12, 2018 01:31 pm IST,  Updated : Mar 12, 2018 01:31 pm IST

पूजा वस्त्रकार ( 51 ) और सुषमा वर्मा ( 41 ) के बीच आठवें विकेट के लिये 76 रन की साझेदारी की मदद से भारतीय टीम ने आईसीसी महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप के पहले वनडे में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 रन बनाये.

Harmanprit- India TV Hindi
Harmanprit

वडोदरा: पूजा वस्त्रकार ( 51 ) और सुषमा वर्मा ( 41 ) के बीच आठवें विकेट के लिये 76 रन की साझेदारी की मदद से भारतीय टीम ने आईसीसी महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप के पहले वनडे में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 रन बनाये. टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने एक समय 87 के स्कोर पर पांच विकेट गवां दिए थे लेकिन पूजा और सुषमा ने साझेदारी करके टीम को 200 रन तक पहुंचाया.

 
अठारह बरस की पूजा का यह पहला अर्धशतक है जिसने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया. वहीं सुषमा ने 71 गेंदों का सामना करके तीन चौके जड़े. 
इससे पहले भारत ने 32वें ओवर में सात विकेट 113 रन पर गंवा दिये थे. इसके बाद सुषमा और पूजा ने टीम को संकट से उबारा. भारत की शुरूआत धीमी रही. पूनम राउत (37) और स्मृति मंधाना (12) ने नौ ओवर में 38 रन बनाये. मंधाना दसवें ओवर की पहली गेंद पर अमांडा जेड वेलिंगटन का शिकार हुई और पगबाधा आउट हो गई. जेमिमा रौद्रिगेज और राउत भी जल्दी आउट हो गए और भारत के तीन विकेट 60 रन पर गिर गए. इसके बाद 23वें ओवर में स्कोर चार विकेट पर 83 रन था. राउत ने 50 गेंद खेलकर छह चौके और एक छक्का लगाया. कप्तान हरमनप्रीत सिंह को मेगान शट्स ने विकेट के पीछे एलिसा हीलिस के हाथों लपकवाया. 
 
जेस जोनासेन ने 30 रन देकर चार विकेट लिये जबकि अमांडा को तीन विकेट मिले. 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल