1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women's T20 WC Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलिया से मिली खिताबी हार के बाद छलक पड़ें टीम इंडिया के आंसू, देखें विडियो

Women's T20 WC Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलिया से मिली खिताबी हार के बाद छलक पड़ें टीम इंडिया के आंसू, देखें विडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 08, 2020 04:34 pm IST,  Updated : Mar 08, 2020 04:37 pm IST

करीब 80,000 दर्शकों की मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 184 रन का स्कोर बनाया और फिर भारत को पांच गेंद शेष रहते 99 रन पर ढेर कर दिया

Women Team India- India TV Hindi
Women Team India Image Source : TWITTER

महिला दिवस के ख़ास मौके पर ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत को 85 रन से हराकर आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया। जिसके बाद महिला टीम इंडिया की खिलाडियों समेत करोडो भारतीयों की आखें भर आई। मैच में पहले निराशा जनक गेंदबाजी और उसके बाद बल्लेबाजी में पूरी तरह से विफल होने के बाद टीम इंडिया की महिला खिलाडी आपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पायी और उनकी आखों से आंसू छलक पड़ें।  

करीब 80,000 दर्शकों की मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 184 रन का स्कोर बनाया और फिर भारत को पांच गेंद शेष रहते 99 रन पर ढेर कर दिया। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। उनके अलावा वेदा कृष्णामूर्ति ने 19 और रिचा घोष ने 18 जबकि स्मृति मंधाना ने 11 रन बनाए। जबकि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट मगन शूट ने लिए। 

इस तरह ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया को खिलाड़ी जैसे शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना जैसी खिलाड़ियों के आंसू छलक पड़ें।

 
यहाँ देखें वीडियो:- 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल