1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला टी-20 विश्वकप: पाकिस्तान ने आयरलैंड को हराकर हासिल की पहली जीत

महिला टी-20 विश्वकप: पाकिस्तान ने आयरलैंड को हराकर हासिल की पहली जीत

 Reported By: IANS
 Published : Nov 14, 2018 03:34 pm IST,  Updated : Nov 14, 2018 03:34 pm IST

पाकिस्तान की ग्रुप-बी में तीन मैचों में यह पहली जीत है और वह अभी भी टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को बनाए हुआ है। वहीं, इसी ग्रुप में आयरलैंड की यह लगातार दूसरी हार है। 

महिला टी-20 विश्वकप: पाकिस्तान ने आयरलैंड को हराकर हासिल की पहली जीत- India TV Hindi
महिला टी-20 विश्वकप: पाकिस्तान ने आयरलैंड को हराकर हासिल की पहली जीत   Image Source : ICC

गयाना। कप्तान जवेरिया खान (नाबाद 74) के अर्धशतक के बाद शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने यहां जारी आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के गुप-बी मैच में आयरलैंड को 38 रन से हरा दिया। पाकिस्तान की ग्रुप-बी में तीन मैचों में यह पहली जीत है और वह अभी भी टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को बनाए हुआ है। वहीं, इसी ग्रुप में आयरलैंड की यह लगातार दूसरी हार है। 

पाकिस्तान ने यहां मंगलवार देर रात टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 139 रन का स्कोर बनाया और फिर आयरलैंड को निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 101 रन पर रोक दिया। 

आयरलैंड की ओर से इसोबेल जॉयस ने सर्वाधिक 30 और क्लेर शिलिंग्टन ने 27 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच पाई। पाकिस्तान की ओर से सना मीर, एनम अनवर, नाश्रा संधू और आलिया रियाज ने दो-दो जबकि बिस्माह मारूफ ने एक विकेट झटके। 

इससे, पहले पाकिस्तान ने जवेरिया की बेहतरीन अर्धशतक की मदद से छह विकेट पर 139 रन का स्कोर खड़ा किया। जवेरिया ने 52 गेंदों की नाबाद पारी में 11 चौके लगाए। उनके अलावा आयशा जफर ने 21, ओमैमा सोहेल ने 18 और नाहिदा खान ने 10 रन का योगदान दिया। आयरलैंड की ओर से लुसी ओरेली ने तीन, और सियारा मेटकाफे तथा सेलेस्टे राक ने एक- एक विकेट चटकाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल