1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप में बड़ा उलटफेर, बांग्लादेश ने दी भारत को 7 विकेट से करारी मात

एशिया कप में बड़ा उलटफेर, बांग्लादेश ने दी भारत को 7 विकेट से करारी मात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 06, 2018 03:59 pm IST,  Updated : Jun 06, 2018 03:59 pm IST

एशिया कप में भारत को सबसे बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

भारत बनाम बांग्लादेश...- India TV Hindi
भारत बनाम बांग्लादेश के मैच का लुत्फ उठाते दर्शक

मलेशिया में खेले जा रहे महिला एशिया कप में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ये उलटफेर भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में देखने को मिला। बांग्लादेश की टीम ने भारत को 7 विकेट से हरारकर पहली बार भारत के खिलाफ जीत दर्ज की। महिला एशिया में कप में ये पहला मौका है जब भारतीय टीम को कोई मैच हारना पड़ा है। भारत इस मैच से पहले कभी भी महिला एशिया कप के किसी भी फॉर्मेट में कोई मैच नहीं हारा था। एशिया कप में इससे पहले भारत ने 20 वनडे, 12 टी20 और 2 दूसरे मैच खेले थे। इस दौरान टीम को हर मैच में जीत मिली थी। लेकिन अब भारत की जीत के सिलसिले पर रोक लग गई। 

दोनों देशों के बीच खेले गए टी20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 141 रन बनाए थे। भारत की तरफ से हरमनप्रीत कौर ने 37 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 42, दीप्ति शर्मा ने 28 गेंदों ने 5 चौकों की मदद से 32 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा भी कई खिलाड़ियों को शुरुआत तो मिली लेकिन वो उन्हें बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को उसके ओपनर शमीमा सुल्तान और अयाशा रहमान ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 29 रन जोड़े। पहले विकेट के रूप में अयाशा 12 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि तीसरे नंबर पर खेलने उतरीं फरगना हक ने शमीमा का अच्छा साथ दिया और दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की। इस दौरान शमीम 23 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हो गईं। भारत को जल्दी ही एक और सफलता मिल गई और निगर सुल्ताना  1 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। लेकिन फरगना ने रुमाना अहमद के साथ मिलकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। फरगना ने 46 गेंदों में 5 चौके, 1 छक्के की मदद से नाबाद 52 और रुमाना ने 34 गेंदों में 6 चौकों की मदद से नाबाद 42 रनों की पारी खेली। इस तरह बांग्लादेश की टीम ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल