1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 201, Ind vs Nz: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच बारिश से हुआ रद्द तो फैंस ने ट्वीटर पर इस तरह उड़ाया मजाक

World Cup 201, Ind vs Nz: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच बारिश से हुआ रद्द तो फैंस ने ट्वीटर पर इस तरह उड़ाया मजाक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 13, 2019 10:53 pm IST,  Updated : Jun 13, 2019 10:53 pm IST

 लगातार रद्द होते मैच के कारण फैंस का गुस्सा अब सांतवे आसमान पर है। जिसे उन्होंने आईसीसी को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी है। 

भारत बनाम न्यूजीलैंड - India TV Hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में फैन्स ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर बनाया मजाक  Image Source : TWITTER- @PANGHALNAVDEEP

इंग्लैंड में बेमौसम बरसात का कहर क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट विश्व कप 2019 में जारी है। जिसमें पिछले तीन मैचों की तरह भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच भी बिना टॉस हुए रद्द घोषित कर दिया गया। घनघोर वर्ष के कारण मैदान का गीला होना प्रमुख कारण बना। ट्रेंट ब्रिज के पूरे मैदान को ढंकने के लिए पर्याप्त कवर मौजूद नहीं थे। जिसके चलते बारिश बंद होने के बाद भी मैच ना शुरू हो सका। हालाँकि बारिश का भी आना-जाना पूरे दिन लगा रहा। जिसके चलते अंत में मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।

बता दें कि घने काले बादलों की बारिश से ये इंग्लैंड में खेले जा रहे विश्व कप का चौथा मैच रद्द हुआ है। इससे पहले भी श्रीलंका और पाकिस्तान, श्रीलंका बनाम बांग्लादेश और वेस्ट इंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच रद्द हो चुके हैं। ऐसे में लगातार रद्द होते मैच के कारण फैंस का गुस्सा अब सांतवे आसमान पर है। जिसे उन्होंने आईसीसी को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं भारत बनाम न्यूजीलैंड वर्षा बाधित मैच के भी कई मीम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल