1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: जीत के बावजूद अफगानिस्तान से डरे हुए हैं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच, कही ये बड़ी बात

World Cup 2019: जीत के बावजूद अफगानिस्तान से डरे हुए हैं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच, कही ये बड़ी बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 02, 2019 06:45 am IST,  Updated : Jun 02, 2019 06:45 am IST

एरोन फिंच का मानना है कि पूरे मैच के दौरान उन्होंने व उनकी टीम के किसी भी खिलाड़ी ने एक पल के लिए भी अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लिया।

एरोन फिंच- India TV Hindi
एरोन फिंच, कप्तान ऑस्ट्रेलिया  Image Source : GETTY IMAGE

इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे क्रिकेट के महाकुम्भ में गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में अफगानिस्तान को आसानी से हरा दिया। इस तरह जीत के बाद कप्तान एरोन फिंच का मानना है कि पूरे मैच के दौरान उन्होंने व उनकी टीम के किसी भी खिलाड़ी ने एक पल के लिए भी अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लिया।

अफगानिस्तान के द्वारा दिए गए 208 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की। जिस पर फिंच ने कहा, "हम रन रेट बढ़ाने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन हमें पता था कि अफगानिस्‍तान को हल्‍के में नहीं लिया जा सकता है। उनके पास वर्ल्‍ड क्‍लास स्पिनर हैं। अगर आप अफगानिस्‍तान को हल्‍के में लेने की गलती कर रहे हो तो इसका मतलब है कि आप आग से खेल रहे हो। ऐसे में हमारे लिए जरूरी था कि हम ज्‍यादा दूर की नहीं सोचें और अपनी बल्‍लेबाजी पर फोकस करें।”

दूसरी तरफ वर्ल्‍ड कप में ऑस्‍ट्रेलिया के पहले मुकाबले में डेविड वार्नर थोड़े घबराए हुए थे। बॉल टैंपरिंग विवाद में एक साल का बैन झेलने के बाद वार्नर पहली बार इतने बड़े मंच पर खेल रहे थे। फिंच ने कहा, “टीम में वापसी के बाद से ही महीने भर से वो खुद को परिपक्‍व बना रहे हैं। ऐसे में थोड़ी बहुत खबराहट होना लाजमी है। मैदान पर रहते हुए उनकी इस घबराहट को जाते हुए देखकर अच्‍छा लग रहा है।”

फिंच ने कहा, “वार्नर शुरू में जूझ जरूर रहे थे लेकिन बाद में उसने इसपर काबू पाते हुए शानदार पारी खेली। एक नए बल्‍लेबाज के लिए हमेशा ये करना मुश्किल होता है। उसे अपनी अच्‍छी पारी का इनाम भी मिला है।”

बता दें कि विश्व कप के चौथे व अपने पहले मैच में अफगानिस्तान 38.2 ओवरों में 207 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। 208 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया को कप्तान एरॉन फिंच और डेविड वार्नर ने मजबूत शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 16.2 ओवरों में 96 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा फिंच ने 49 गेंदों छह चौके और चार छक्कों की मदद से 66 रन बनाए। जबकि वार्नर 89 रनों पर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 114 गेंदें खेलीं और आठ चौके लगाए। इस पारी के लिए वार्नर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल