1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: श्रीलंका के कप्तान करुणारत्ने ने की अनुभवी ऑलराउंडर एंजलो मैथ्यूज की जमकर तारीफ

World Cup 2019: श्रीलंका के कप्तान करुणारत्ने ने की अनुभवी ऑलराउंडर एंजलो मैथ्यूज की जमकर तारीफ

 Reported By: IANS
 Published : Jul 02, 2019 11:59 am IST,  Updated : Jul 02, 2019 11:59 am IST

श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने सोमवार को यहां विश्व कप के मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत के बाद अनुभवी ऑलराउंडर एंजलो मैथ्यूज की जमकर तारीफ की।

World Cup 2019: श्रीलंका के...- India TV Hindi
World Cup 2019: श्रीलंका के कप्तान करुणारत्ने ने की अनुभवी ऑलराउंडर एंजलो मैथ्यूज की जमकर तारीफ Image Source : GETTY IMAGES

चेस्टर-ली-स्ट्रीट| श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने सोमवार को यहां विश्व कप के मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत के बाद अनुभवी ऑलराउंडर एंजलो मैथ्यूज की जमकर तारीफ की।

वेस्टइंडीज को 339 रनों का लक्ष्य देने के बावजूद श्रीलंका को जीत के लिए कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी और अंत में उसने विपक्षी टीम को 23 रनों से हराया। मैथ्यूज ने बल्ले से 26 रनों का योगदान दिया और एक विकेट भी लिया। 

मैच के बाद करुणारत्ने ने कहा, "पूरन बहुत बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे और हमें दो ओवर निकालने थे। मैथ्यूज ने अपना हाथ उठाया और कहा कि वह गेंदबाजी करेंगे। उन्होंने बहुत बेहतरीन काम किया और एक कप्तान के रूप में मैं उनसे यही उम्मीद कर रहा था।"

करुणारत्ने ने कहा, "मैं नहीं समझता कि वह भविष्य में अधिक ओवर डालेंगे लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो वह कुछ ओवर कर सकते हैं।" इस जीत के बाद श्रीलंका की टीम तालिका में आठ अंकों के साथ छठे पायदान पर काबिज है और सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल