1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप 2019: आखिरी लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से हारी ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड से होगा सेमीफाइनल मुकाबला

वर्ल्ड कप 2019: आखिरी लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से हारी ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड से होगा सेमीफाइनल मुकाबला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 07, 2019 02:11 am IST,  Updated : Jul 07, 2019 02:15 am IST

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की बात करें तो आज टूर्नामेंट में पहली बार अफ्रीकी टीम शानदार लय में दिखी।

वर्ल्ड कप 2019: आखिरी लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से हारी ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड से होगा सेमीफाइनल- India TV Hindi
वर्ल्ड कप 2019: आखिरी लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से हारी ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड से होगा सेमीफाइनल मुकाबला Image Source : GETTY

डेविड वॉर्नर (122) की शतकीय पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया एक रोमांचक मुकाबले में यहां दक्षिण अफ्रीका से 10 रनों से हार गई। इसी हार के साथ ऑस्ट्रेलिया ने लीग स्टेज नंबर दो पर रहकर खत्म किया। ऑस्ट्रेलिया की हार से भारत प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन टीम बनी रहेगी। ऑस्ट्रेलिया की इस हार से वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले भी तय हो गए हैं। जी हां, भारत प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन हैं जिसका मतलब है कि अब भारतीय टीम का मुकाबला नंबर चार की टीम न्यूजीलैंड से 9 जुलाई को होगा। वहीं नंबर दो पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला 11 जुलाई को मेजबान इंग्लैंड से होगा। 

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की बात करें तो आज टूर्नामेंट में पहली बार अफ्रीकी टीम शानदार लय में दिखी। बल्ले से पहले दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान फाफ डु प्लेसी के शतक और रासी वान डेर डुसेन के कैरियर के सर्वश्रेष्ठ 95 रन की मदद से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने इस आखिरी लीग मैच में छह विकेट पर 325 रन बनाये। जिसके जवाब में पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम 49.5 ओवरों में 315 पर ढेर हो गई। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वॉर्नर ने टीम को खराब शुरुआत से उबारते हुए 117 गेंदों में 122 रनों की धमाकेदार पारी खेली। हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके अलावा ऐलेक्स कैरी ने भी 59 गेंदों में 85 रनों की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि अंत में दक्षिण अफ्रीका बाजी मारने में कामयाब रही। 

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजायरा पेश करते हुए मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया के सामने 326 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 100 रन बनाए। उनके अलावा रासी वान डर डुसेन ने 95 और क्विंटन डी कॉक ने 52 रनों का योगदान दे दक्षिण अफ्रीका को 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 325 रनों का मजबूत स्कोर दिया। आस्ट्रेलिया की तरफ से लॉयन और स्टार्क ने दो-दो विकेट लिए। बेहरनडॉर्फ और कमिंस के हिस्से एक-एक विकेट आया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल