1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: सबसे नाजुक क्षण में ऑस्ट्रेलिया ने बहुत ही खराब क्रिकेट खेली: रिकी पोंटिंग

World Cup 2019: सबसे नाजुक क्षण में ऑस्ट्रेलिया ने बहुत ही खराब क्रिकेट खेली: रिकी पोंटिंग

 Reported By: IANS
 Published : Jul 14, 2019 08:34 am IST,  Updated : Jul 14, 2019 08:34 am IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि आईसीसी विश्व कप-2019 के सबसे नाजुक क्षण में ऑस्ट्रेलिया ने सबसे खराब क्रिकेट खेला। 

World Cup 2019: सबसे नाजुक क्षण...- India TV Hindi
World Cup 2019: सबसे नाजुक क्षण में ऑस्ट्रेलिया ने बहुत ही खराब क्रिकेट खेली: रिकी पोंटिंग Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि आईसीसी विश्व कप-2019 के सबसे नाजुक क्षण में ऑस्ट्रेलिया ने सबसे खराब क्रिकेट खेला। ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों आठ विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 

क्रिकेट. कॉम. एयू ने पोंटिंग के हवाले से लिखा, " विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम आसामान्य रूप से, सबसे नाजुक क्षण में सबसे खराब क्रिकेट खेली।" पोंटिंग इस विश्व कप में टीम के सहायक कोच थे। उन्होंने कहा कि टीम रणनीतिक तौर पर बिल्कुल सही थे। 

अपनी कप्तानी में टीम आस्ट्रेलिया को दो बार विश्व चैंपियन बना चुके पोंटिंग ने कहा, "रणनीतिक रूप से हमने सही चीजें चुनी। हमने सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी।" ऑस्ट्रेलिया को अब एक अगस्त से इंग्लैंड के साथ एशेज सीरीज खेलनी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल