1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: सेमीफाइनल में पहुंचने पर कप्तान फिंच ने वॉर्नर और बेहरनडॉर्फ की जमकर तारीफ की

World Cup 2019: सेमीफाइनल में पहुंचने पर कप्तान फिंच ने वॉर्नर और बेहरनडॉर्फ की जमकर तारीफ की

 Reported By: IANS
 Published : Jun 26, 2019 08:42 am IST,  Updated : Jun 26, 2019 08:42 am IST

मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए मैच में इंग्लैंड को मात दे आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

World Cup 2019: सेमीफाइनल में...- India TV Hindi
World Cup 2019: सेमीफाइनल में पहुंचने पर कप्तान फिंच ने वॉर्नर और बेहरनडॉर्फ की जमकर तारीफ की Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए मैच में इंग्लैंड को मात दे आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वह इस विश्व कप के अंतिम-4 में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई है। 

फिंच ने सेमीफाइनल में जाने पर कहा है कि टीम का एक लक्ष्य पूरा हुआ अब बाकी का काम बाकी है। फिंच ने साथ ही इंग्लैंड के पांच विकेट लेने वाले बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ और डेविड वार्नर की जमकर तारीफ की।

फिंच ने इस मैच में 100 रनों की पारी खेली और वार्नर (53) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी। फिंच का यह इस विश्व कप में दूसरा शतक है। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। 

पुरस्कार वितरण के दौरान फिंच ने कहा, "इस जीत से काफी खुश हूं। आप अगर सेमीफाइनल में नहीं पहुंचते तो यहा टूर्नामेंट नहीं जीत सकते। खुश हूं कि एक काम पूरा हुआ। इंग्लैंड बेहतरीन टीम है। वह अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से मैच बदल सकती है। हमारे लिए यह अच्छा रहा कि हम लगातार विकेट लेते रहे।"

फिंच ने पांच विकेट लेने वाले बेहरनडॉर्फ के बारे में कहा, "बेहरनडॉर्फ ने बेहतरीन गेंदबाजी की। पैट कमिस भी नई गेंद से अच्छा कर रहे हैं इसलिए हमारे लिए चुनाव करना मुसीबत है। जब आपको ऐसा गेंदबाज मिलता है जो दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए गेंद को अंदर ला सकता है तो यह आपके लिए खजाना सा होता है जिसका आप पूरा उपयोग करना चाहते हो। उन्होंने आज हमें निराश नहीं किया।"

वार्नर को लेकर कप्तान ने कहा, "वार्नर के बारे में कहा जा रहा है कि वह पुराने वाले वार्नर नहीं हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इस टूर्नामेंट में कुछ विकेट ऐसे हैं जहां गेंदबाजों को सम्मान देने की जरूरत होती है। आज वह अपने सर्वश्रेष्ठ खेल के करीब थे, लेकिन आउट होने पर बेहद निराश भी।"

फिंच ने विश्व कप को लेकर कहा, "हमारे पास जो है हम उसे लेकर आत्मविश्वास से भरे हैं। हमने अतीत में पांच विश्व कप जीते हैं जिससे हमें काफी कुछ पता चलता है कि किस तरह आगे जाना है, मुझे नहीं लगता कि हर रणनीति हर दिन सफल होती है। यह बस हमें लगातार अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलने का मौका देती है और हम यही करने की कोशिश कर रहे हैं।"

ऑस्ट्रेलिया को अपना अगला मैच शनिवार को न्यूजीलैंड से खेलना है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल