1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: बिना बल्लेबाजी किए ही क्रिस गेल ने की इस शानदार रिकॉर्ड की बराबरी

World Cup 2019: बिना बल्लेबाजी किए ही क्रिस गेल ने की इस शानदार रिकॉर्ड की बराबरी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 31, 2019 05:22 pm IST,  Updated : May 31, 2019 05:24 pm IST

वर्ल्ड कप 2019 का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम महज 105 रन पर ढेर हो गई।

5वां वर्ल्ड कप खेल रहे...- India TV Hindi
5वां वर्ल्ड कप खेल रहे वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने एक शानदार रिकॉर्ड की बराबरी कर ली Image Source : GETTY IMAGES

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहलें गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरा पाकिस्तान कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और पूरी टीम महज 105 रन पर ढेर हो गई।

पाकिस्तान के 7 खिलाड़ी दहाई का अंक भी नहीं छू पाए। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 22-22 रन फखर जमां और बाबर आजम ने बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से ओसाने थॉमस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। इनके अलावा कप्तान जेसन होल्डर ने 3, आंद्रे रसेल ने 2 और शेल्डन कॉटरेल ने 1 विकेट लिया।

इस दौरान अपना 5वां वर्ल्ड कप खेल रहे वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने एक शानदार रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दरअसल, पहली पारी के 17वें ओवर की चौथी गेंद पर जेसन होल्डर ने इमाद वसीम को गेल के हाथों कैच आउट करा दिया। वनडे क्रिकेट में गेल का ये 120वां कैच था।

इमाद वसीम का कैच लपकते ही क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले पूर्व कप्तान कार्ल हूपर (120 वनडे कैच) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इस मामलें में ब्रॉयन लारा 117 वनडे कैच के साथ दूसरे जबकि विवियन रिचर्ड्स 100 कैच के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

गौरतलब है कि क्रिस गेल के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 231 कैच दर्ज है। इसमें गेल ने 96 कैच टेस्ट क्रिकेट में, 120 कैच वनडे क्रिकेट में और 15 कैच टी-20 इंटरनेशनल में लपके हैं। ये गेल का आखिरी वर्ल्ड कप है। इस वर्ल्ड कप के बाद गेल वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। ऐसे में ये तय माना जा रहा है कि गेल इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा वनडे कैच लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल