1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: बारिश के चलते बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच अभ्यास मैच हुए रद्द

World Cup 2019: बारिश के चलते बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच अभ्यास मैच हुए रद्द

 Reported By: IANS
 Published : May 26, 2019 08:12 pm IST,  Updated : May 27, 2019 06:44 am IST

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को तीन विकेट से मात दी थी। उससे पहले, पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से करारी शिकस्त भी झेलनी पड़ी थी।

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान - India TV Hindi
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान  Image Source : GETTY IMAGE

कार्डिफ। पाकिस्तान और बांग्लादेश तथा दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच आईसीसी विश्व कप अभ्यास मैच बारिश के कारण रद्द कर दिये गये। कार्डिफ में पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया जबकि दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच में कुछ ओवर खेले गए।

दक्षिण अफ्रीका ने ब्रिस्टल में बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बिना विकेट गंवाये 95 रन बना लिये थे, इसके बाद मैच रद्द कर दिया गया। हाशिम अमला 46 गेंद में 51 रन और क्विंटन डि कॉक 30 गेंद में 37 रन बनाकर खेल रहे थे। 

मैच में दो बार बारिश की बाधायें पड़ीं। पहले नौ ओवर और फिर 12.4 ओवर के बाद जिसके बाद मैदानी अंपायरों को मैच रद्द करना पड़ा। शुक्रवार को ब्रिस्टल में पहले अभ्यास मैच में पाकिस्तान को अफगानिस्तान ने तीन विकेट से पस्त किया था जबकि दक्षिण अफ्रीका ने इसी दिन कार्डिफ में शुरूआती अभ्यास मैच में श्रीलंका को 87 रन से मात दी थी।

वहीं विश्वकप की शुरुआत 30 मई से होगी. जिसमें पहला मैच आज तक विश्व कप ना जीतने वाली दोनों टीमों इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 16 जून को खेला जाएगा। जबकि फाइनल मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल