1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: इंग्लैंड कप्तान इयोन मॉर्गन के चोटिल होने के कारण इस खिलाड़ी ने कप्तानी सँभालने की भरी हुंकार

World Cup 2019: इंग्लैंड कप्तान इयोन मॉर्गन के चोटिल होने के कारण इस खिलाड़ी ने कप्तानी सँभालने की भरी हुंकार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 16, 2019 01:28 pm IST,  Updated : Jun 16, 2019 01:28 pm IST

उप कप्तान बटलर भी बांग्लादेश के खिलाफ टीम के पिछले मैच में विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे लेकिन उन्होंने कहा कि वह अब पूरी तरह फिट हैं। 

जोस बटलर- India TV Hindi
जोस बटलर, इंग्लैंड  Image Source : GETTY IMAGES

साउथेम्पटन। जोस बटलर ने कहा है कि मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच तक अगर कप्तान इयोन मोर्गन चोट से नहीं उबरते हैं और वह इंग्लैंड की कप्तानी के लिए तैयार हैं। 

शुक्रवार को साउथेम्पटन में वेस्टइंडीज की पारी के दौरान मोर्गन को पीठ की मांसपेशियों में जकड़न के कारण वापस लौटना पड़ा था। सलामी बल्लेबाज जेसन राय को भी पैर की मांसपेशियों में जकड़न के कारण मैदान से बाहर जाने को बाध्य होना पड़ा था। 

उप कप्तान बटलर भी बांग्लादेश के खिलाफ टीम के पिछले मैच में विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे लेकिन उन्होंने कहा कि वह अब पूरी तरह फिट हैं। 

बटलर ने कहा, ‘‘मैं चाहूंगा कि इयोन खेले। उसका स्कैन होगा और जेसन का भी और देखते हैं कि उनकी चोट कैसी लेकिन बेशक हम सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद कर रहे हैं।’’ 

बटलर ने हालांकि कहा कि अगर मोर्गन समय पर फिट नहीं हो पाते हैं तो भी इंग्लैंड की रणनीति में अधिक बदलाव नहीं आएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इयोन के नेतृत्व में लंबे समय से खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि वह शानदार कप्तान है। वह ऐसा खिलाड़ी है जिससे उप कप्तान होने के नाते मैंने सीखने का प्रयास किया है। मैं खेल के बारे में उससे काफी बात करता हूं। हमारा नजरिया काफी समान है इसलिए मुझे लगता है कि रवैया भी काफी समान होगा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल