1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ये धाकड़ सलामी बल्लेबाज चोट के चलते नहीं खेलेगा अगला मैच

World Cup 2019: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ये धाकड़ सलामी बल्लेबाज चोट के चलते नहीं खेलेगा अगला मैच

 Reported By: IANS
 Published : Jun 17, 2019 05:24 pm IST,  Updated : Jun 17, 2019 05:24 pm IST

रॉय को बीते शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में चोट लग गई थी इसलिए वे पारी की शुरुआत करने भी नहीं आए थे। जोए रूट ने पारी की शुरुआत की थी। 

जेसन रॉय- India TV Hindi
जेसन रॉय, बल्लेबाज इंग्लैंड  Image Source : AP/GETTY IMAGES

मैनचेस्टर। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय आईसीसी विश्व कप-2019 के अगले दो मैच नहीं खेलेंगे। उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत है।इंग्लैंड को मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है। उसके बाद उसे 27 मार्च को श्रीलंका के खिलाफ उतरना है।

गौरतलब है कि रॉय को बीते शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में चोट लग गई थी इसलिए वे पारी की शुरुआत करने भी नहीं आए थे। जोए रूट ने पारी की शुरुआत की थी। 

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, रॉय इंग्लैंड की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे और आस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन में होने वाले मैच से पहले उनके ऊपर फैसला लिया जाएगा। रॉय के अलावा इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन भी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। 

रॉय के जान के बाद जेम्स विंसे का अंतिम-11 में चुने जाना तय माना जा रहा है। वहीं मोर्गन पर अगले 24 घंटे में फैसला लिया जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल