1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: इंग्लैंड की टीम में हुई इस चोटिल खिलाड़ी की एंट्री, भारत के खिलाफ मचाएगा धमाल

World Cup 2019: इंग्लैंड की टीम में हुई इस चोटिल खिलाड़ी की एंट्री, भारत के खिलाफ मचाएगा धमाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 26, 2019 08:15 pm IST,  Updated : Jun 26, 2019 08:15 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में राय को चोट लगी थी जिससे उन्हें अफगानिस्तान, श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से बाहर होने के लिये बाध्य होना पड़ा था।

जेसन रॉय- India TV Hindi
जेसन रॉय, इंग्लैंड  Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। मेजबान इंग्लैंड उम्मीद कर रही है कि सलामी बल्लेाज जेसन रॉय भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप के अहम मैच के लिये उपलब्ध होंगे क्योंकि वह मांसपेशियों में खिंचाव से अच्छी तरह उबर रहे हैं। 

दरसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में रॉय  को चोट लगी थी जिससे उन्हें अफगानिस्तान, श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से बाहर होने के लिये बाध्य होना पड़ा था। उनकी अनुपस्थिति से इंग्लैंड को श्रीलंका और आस्ट्रेलिया से हार का मुंह देखना पड़ा जिससे उनके नॉकआउट में क्वालीफाई करने के मौके को करारा झटका लगा। 

दुनिया की नंबर एक टीम को अब सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करने के लिये कम से कम एक या संभवत: भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में जीत की दरकार है। 

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट ने बयान में कहा, ‘‘जेसन रॉय  की चोट से उबरने में अच्छी प्रगति हो रही है। उनकी चोट का प्रतिदिन आकलन हो रहा है। कल उसने नेट पर बल्लेबाजी की थी।’’

 
इसके अनुसार, ‘‘भारत के खिलाफ खेलने के लिये फिट होने का फैसला तब किया जायेगा जब वह शुक्रवार और शनिवार को एजबेस्टन में ट्रेनिंग करेगा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल