1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: भारत के खिलाफ मैच से पहले जो रूट ने इंग्लिश टीम को दी बड़ी हिदायत

World Cup 2019: भारत के खिलाफ मैच से पहले जो रूट ने इंग्लिश टीम को दी बड़ी हिदायत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 27, 2019 10:56 am IST,  Updated : Jun 27, 2019 10:56 am IST

इंग्लैंड के जो रूट का मानना है कि रविवार को भारत के खिलाफ विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में मेजबान टीम को धैर्य रखना होगा और हड़बड़ी दिखाने से बचना होगा।

World Cup 2019: भारत के खिलाफ...- India TV Hindi
World Cup 2019: भारत के खिलाफ मैच से पहले जो रूट ने इंग्लिश टीम को दी बड़ी हिदायत Image Source : GETTY IMAGES

बर्मिंघम। इंग्लैंड के जो रूट का मानना है कि रविवार को भारत के खिलाफ विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में मेजबान टीम को धैर्य रखना होगा और हड़बड़ी दिखाने से बचना होगा।

मंगलवार को लार्ड्स पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी हार इंग्लैंड की घरेलू सरजमीं पर हो रहे टूर्नामेंट में तीसरी हार थी और इससे टीम की सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है।

इंग्लैंड की टीम 10 टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर है। उसके बांग्लादेश और पाकिस्तान से एक-एक अंक जबकि श्रीलंका से दो अंक अधिक हैं। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

इंग्लैंड की टीम अपने अंतिम दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर सकती है लेकिन भारत और न्यूजीलैंड दोनों को हराने के लिए टीम को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रूट ने कहा, ‘‘निजी तौर मुझे लगता है कि अगले दो मैचों में हमें धैर्य के साथ खेलना होगा क्योंकि ये मैच काफी भावनात्मक हो सकते हैं, विशेषकर एजबेस्टन के माहौल को देखते हुए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा विश्वास है कि हम अब भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सक्षम हैं और जब ऐसा होगा तो यह मायने नहीं रखेगा कि आप कैसे वहां तक पहुंचे क्योंकि यहीं से टूर्नामेंट की असली शुरुआत होगी।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल