1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: पहले हैट्रिक और फिर 4 विकेट लेने वाले शमी को उनकी पत्नी नें बताया "लफंगा", दिया ये विवादित बयान

World Cup 2019: पहले हैट्रिक और फिर 4 विकेट लेने वाले शमी को उनकी पत्नी नें बताया "लफंगा", दिया ये विवादित बयान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 28, 2019 10:32 am IST,  Updated : Jun 28, 2019 10:39 am IST

ऐसे में क्रिकेट की पिच पर गेंद की रफ़्तार और पैने पन से बल्लेबाजों को मात देने वाले शमी की निजी जिंदगी में पिछले एक साल से कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है।

मोहम्मद शमी- India TV Hindi
मोहम्मद शमी, तेज गेंदबाज भारत  Image Source : AP IMAGE

आईसीसी विश्व कप 2019 में भारतीय टीम विजय रथ पर सवार है। जिसमें सबसे बड़ा हाथ टीम इंडिया के गेंदबाजों का है। पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बने मोहम्मद शमी ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ भी कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने चार विकेट लेने के साथ कैरिबियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी जिससे टीम इंडिया ने 125 रनों से वेस इंडीज पर बड़ी जीत हासिल की।

ऐसे में क्रिकेट की पिच पर गेंद की रफ़्तार और पैने पन से बल्लेबाजों को मात देने वाले शमी की निजी जिंदगी में पिछले एक साल से कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। उनकी पत्नी हसीन जहां आये दिन उन पर एक ना एक नया आरोप या फिर भद्दा कमेन्ट करती रहती है। जिस कड़ी में शमी पर एक बार फिर उनकी पत्नी ने प्रहार किया है।

दरअसल, मोहम्मद शमी की पत्नी ने एक फेसबुक पोस्ट में टिक-टॉक पर महिलाओं को फॉलो करने को लेकर अपने पति शमी को खरी-खोटी सुनाई। शमी जिन महिलाओं को अपने टिक-टॉक पर फॉलो करते हैं, उनके अकाउंट के स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए हसीन जहां ने शमी को बेशर्म करार दिया।

हसीन ने लिखा, "लफंगा शमी अहमद का टिक टॉक का मैंने अकाउंट खोला है, वह 97 लोगों को फॉलो करता है जिसमें 90 लड़कियां हैं। खुला बेशर्म लफंगा है। एक बच्ची का बाप होकर भी शर्म नहीं इसे.. छी.."

बता दें कि पिछले साल आईपीएल के बाद से ही मोहम्मद शमी और हसीन जहां के वैवाहिक जीवन में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हसीन ने शमी पर एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर और घरेलु हिंस के आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। 

हालाँकि मोहम्मद शमी ने अपने सबसे चुनौती भरे वक़्त पर भी हार नहीं मानी और अपने अस्त-व्यस्त पड़ें निजी जीवन को पर्दे के पीछे छोड़ते हुए टीम इंडिया में वापसी कर शानदार गेंदबाजी से सभी भारतीय फैंस के दिलों में एक बार फिर जगह बनाई। शमी इन दिनों काफी फिट नजर आ रहे हैं जिसके चलते वो वर्ल्ड कप में कातिलाना गेंदबाजी कर रहे हैं और टीम इंडिया के गेंदबाजी के मुख्य सदस्य भी हैं। आरोप-प्रत्यारोप से अब ऐसा प्रतीत होता है कि उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल