1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप 2019: साउथ अफ्रीका-श्रीलंका मैच में मधुमक्खियों ने किया हमला, मैदान पर लेट गए सभी खिलाड़ी

विश्व कप 2019: साउथ अफ्रीका-श्रीलंका मैच में मधुमक्खियों ने किया हमला, मैदान पर लेट गए सभी खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Jun 28, 2019 07:50 pm IST,  Updated : Jun 28, 2019 07:50 pm IST

ऐसी हरकत देख स्टैंड में बैठे दर्शक जोर-जोर से हंसने लगे। मैच थोड़ी देर के लिए रुका और फिर दोबारा शुरू हो गया। ऐसी कई बार पहले भी हुआ है जब मधुमक्खियों ने मैच में खलल डाला हो और खिलाड़ी अपने आप को बचाने के लिए मैदान पर लेटने को मजबूर हो गए हैं।   

श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका- India TV Hindi
श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका Image Source : GETTY IMAGES

चेस्टर ली स्ट्रीट। आईसीसी विश्व कप-2019 में शुक्रवार को रिवरसाइड मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मैच में खिलाड़ी अचानक से 48वें ओवर में मैदान पर लेट गए। दरअसल इस दौरान अचानक से मैदान पर मधुमक्खियों का झुंड आ गया, जिससे सभी खिलाड़ी परेशान हो गए और अपने आप को बचाने के लिए मैदान पर लेट गए।

ऐसी हरकत देख स्टैंड में बैठे दर्शक जोर-जोर से हंसने लगे। मैच थोड़ी देर के लिए रुका और फिर दोबारा शुरू हो गया। ऐसी कई बार पहले भी हुआ है जब मधुमक्खियों ने मैच में खलल डाला हो और खिलाड़ी अपने आप को बचाने के लिए मैदान पर लेटने को मजबूर हो गए हैं। 

उल्लेखनीय है, दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को रिवरसाइड ग्राउंड पर खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में श्रीलंका को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया। ड्वायन प्रीटोरियस की अगुआई में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने श्रीलंका को 49.3 ओवरों में 203 रनों पर ही ढेर कर दिया। 

अपना दूसरा विश्व कप मैच खेल रहे प्रीटोरियस ने 10 ओवरों में दो मेडेन फेंके और सिर्फ 25 रन खर्च करते हुए तीन विकेट लिए। क्रिस मौरिस के हिस्से भी तीन विकेट लिए। मौरिस ने 9.3 ओवरों में 46 रन खर्च किए। कागिसो रबाडा ने 10 ओवरों में दो मेडेन के साथ 36 रन देकर दो सफलताएं अर्जित कीं। ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने एक विकेट लिया। 

श्रीलंका के विकेटों के पतन की शुरुआत रबादा ने की। इस गेंदबाज ने पहली ही गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को बोल्ड कर दिया।

कुशल परेरा और अविश्क फर्नाडो ने 30-30 रन बनाए और दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की टीम को पटरी पर ला दिया लेकिन जैसे ही यह साझेदारी टूटी श्रीलंका फिर खड़ी नहीं हो पाई। 

इस साझेदारी को प्रीटोरियस ने तोड़ा। उन्होंने अपना पहला शिकार फर्नाडो को बनाया और पांच रन बाद वह कुशल को भी आउट कर गए। यहां से श्रीलंका मुसीबत में पड़ गई। 

अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज का बल्ला टीम को बचाने में फिर नाकाम रहा। मैथ्यूज की 11 रनों की पारी का अंत मौरिस ने 100 के कुल स्कोर पर किया। 23 रन बना चुके कुशल मेंडिंस को प्रीटोरियस ने अपना तीसरा शिकार बनाया और श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 111 रन कर दिया। 

धनंजय डी सिल्वा (24), जीवन मेंडिस (18), थिसारा परेरा (21), इसुरु उदाना (17) ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। मॉरिस ने लसिथ मलिंगा (4) का विकेट ले श्रीलंका की पारी को समेट दिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल