1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार की बताई ये बड़ी वजह

World Cup 2019: वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार की बताई ये बड़ी वजह

 Reported By: IANS
 Published : Jun 15, 2019 08:59 am IST,  Updated : Jun 15, 2019 08:59 am IST

इंग्लैंड के हाथों मात खाने वाली वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा है कि टीम ने मध्य के ओवरों में खराब बल्लेबाजी की और इसी कारण मैच हार गई।

World Cup 2019: वेस्टइंडीज के...- India TV Hindi
World Cup 2019: वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार की बताई ये बड़ी वजह Image Source : GETTY IMAGES

साउथैम्पटन| इंग्लैंड के हाथों शुक्रवार को आईसीसी विश्व कप-2019 में आठ विकेट से मात खाने वाली वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा है कि टीम ने मध्य के ओवरों में खराब बल्लेबाजी की और इसी कारण मैच हार गई। विंडीज का मजबूत बल्लेबाजी क्रम इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने 44.4 ओवरों में सिर्फ 212 रनों पर ढेर हो गया।

मैच के बाद होल्डर ने कहा, "हमारे पास बोर्ड पर ज्यादा रन नहीं थे। हमने नियमित अंतराल पर विकेट खोए और साथ ही कुछ लापरवाह शॉट भी खेले। अगर हम टिके रहते और साझेदारियां करते तो हम ज्यादा रन कर सकते थे। टॉस हारना भी हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा लेकिन हमने पावरप्ले में अच्छा खेला। हम मध्य के ओवरों में मैच हार गए। हमारे बल्लेबाजों को ज्यादा जिम्मेदारी लेनी होगी और साझेदारियां करनी होंगी।"

होल्डर ने कहा, "हम तेजी को लेकर विकेट को अच्छे से पढ़ नहीं पाए और शॉर्ट गेंद को ज्यादा ऊंचाई तक नहीं पहुंचा पाए, लेकिन जब आपके पास 213 रनों का लक्ष्य बचाने को है तो आपको सिर्फ विकेट निकालने होते हैं।" वेस्टइंडीज को अपना अगला मैच 17 जून को टॉनटन में बांग्लादेश से खेलना है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल