1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: भारत से हार के बाद अपनी जान लेना चाहते थे पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर, देखें Video

World Cup 2019: भारत से हार के बाद अपनी जान लेना चाहते थे पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर, देखें Video

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 25, 2019 01:53 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 01:58 pm IST

पाकिस्तान के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने दावा किया है कि विश्व कप में भारत के हाथों पाकिस्तान को मिली हार से वह काफी निराश हुए थे। इस हार से वह इतना ज्यादा दुखी थे कि वह "आत्महत्या" करना चाहते थे।

ind vs pak- India TV Hindi
World Cup 2019: भारत से हार के बाद अपनी जान लेना चाहते थे पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर, देखें Video Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने दावा किया है कि विश्व कप में भारत के हाथों पाकिस्तान को मिली हार से वह काफी निराश हुए थे। इस हार से वह इतना ज्यादा दुखी थे कि वह "आत्महत्या" करना चाहते थे।

इंग्लैंड में जारी आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में 16 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 89 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान की ये भारत के खिलाफ लगातार 7वीं हार थी।

इस हार के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद और टीम मैनेजमेंट को सोशल मीडिया पर फैन्स और पूर्व क्रिकेटर की आलोचना का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस हार के बाद पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी करते हुए अपने अगले मैच में साउथ अफ्रीका को 49 रन हराकर अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा। 

आर्थर ने कहा, ''पिछले रविवार को मैं सुसाइड करना चाहता था, लेकिन यह आप जानते हैं कि यह केवल एक परफॉर्मेंस था।'' उन्होंने आगे कहा, ''यह काफी जल्दी हुआ, आप एक मैच हारे और फिर एक और मैच हार गए। यह वर्ल्ड कप है। मीडिया से आलोचना, लोगों की अपेक्षायें और फिर आपके सामने वजूद बनाये रखने का सवाल। हमने सब कुछ झेला।’’ 

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 6 मैचों में 5 अंक के साथ अंक तालिका में 7वें स्थान पर हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को अपने बाकी के 3 मैचों में जीत हासिल करनी होगी। पाकिस्तान को अगले 3 मैचों में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश का सामना करना है। इसके अलावा पाकिस्तान को अन्य टीमों के मैचों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल