1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुई अफगानिस्तान फिर भी खुश है कप्तान गुलबदीन, टीम के लिए कही ये बड़ी बात

World Cup 2019: सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुई अफगानिस्तान फिर भी खुश है कप्तान गुलबदीन, टीम के लिए कही ये बड़ी बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 23, 2019 10:24 am IST,  Updated : Jun 23, 2019 03:44 pm IST

अफगानिस्तान टीम की इस टूर्नामेंट में यह लगातार छठी हार रही और इसी हार के साथ टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी।

गुलबदीन नायब- India TV Hindi
गुलबदीन नायब, कप्तान अफगानिस्तान Image Source : GETTY IMAGE

इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे क्रिकेट के संग्राम विश्व कप में एक जीत की चाहत लिए अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ भी जीते जिताए मैच से हाथ गंवाना पड़ा। टीम इंडिया के महारथी बल्लेबाजों को 224 के स्कोर पर रोकने के बाद लग रहा था कि अफगानिस्तान इस टोटल को हासिल कर सकता है मगर अंत में जसप्रीत बुमराह की पैनी गेंदबाजी और मोहम्मद शमी की विश्व कप 2019 में पहली हैट्रिक के चलते अफगानिस्तान को 11 रन से मैच गंवाना पड़ा।

ऐसे में नजदीकी हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नायब ने कहा, "पहली पारी में हमने काफी अच्छा खेल दिखाया। हम यह बात जानते थे कि टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत हैं, लेकिन टीम के गेंदबाजो को इसका श्रेय जाता हैं, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी की। राशिद, मुजीब और रहमत ने वाकई में अच्छा प्रदर्शन किया।”

गुलबदीन ने आगे कहा, ”लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन हमारी टीम को चाहिए था कि कोई एक बल्लेबाज कम से कम 80 रन बनाए। 30 रन लक्ष्य का पीछा करने में काफी नहीं होते। टूर्नामेंट के शुरूआती चरण में हमने काफी बुरे तरीके से मैच गवांए, लेकिन दूसरे हाफ में हमने अच्छी क्रिकेट खेली। मैं टीम के प्रदर्शन से वाकई में बहुत खुश हूँ।”

बता दें कि इस तरह अफगानिस्तान टीम की इस टूर्नामेंट में यह लगातार छठी हार रही और इसी हार के साथ टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी और अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर चल रही है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल