1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: कौन है ये पाकिस्तानी "चाचा शिकागो" जिन्हें धोनी 2011 से देते आ रहे हैं भारत-पाकिस्तान मैच का टिकट

World Cup 2019: कौन है ये पाकिस्तानी "चाचा शिकागो" जिन्हें धोनी 2011 से देते आ रहे हैं भारत-पाकिस्तान मैच का टिकट

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 14, 2019 07:32 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 07:32 pm IST

यह रिश्ता ऐसा है कि बशीर मैच टिकट नहीं होने के बावजूद रविवार को होने वाले भारत-पाक मुकाबले के लिये शिकागो से मैनचेस्टर (करीब 6000 किमी) पहुंच गये हैं।

 चाचा शिकागो- India TV Hindi
महेंद्र सिंह धोनी और पाकिस्तानी चाचा शिकागो मोहम्मद बशीर Image Source : AP

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी और कराची में जन्में मोहम्मद बशीर के बीच रिश्ता भारत-पाकिस्तान 2011 विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान शुरू हुआ था और तब से यह मजबूत ही होता चला गया। 

यह रिश्ता ऐसा है कि बशीर मैच टिकट नहीं होने के बावजूद रविवार को होने वाले भारत-पाक मुकाबले के लिये शिकागो से मैनचेस्टर (करीब 6000 किमी) पहुंच गये हैं। वह जानते हैं कि धोनी सुनिश्चित करेगा कि वह ओल्ड ट्रैफर्ड पर मैच देख सकें । 

इस 63 वर्षीय प्रशंसक का शिकागो में एक रेस्तरां हैं और उनके पास अमेरिका का पासपोर्ट है। उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं यहां कल ही आ गया था और मैंने देखा कि लोगों ने एक टिकट के लिये 800 से 900 पाउंड तक खर्च किये हैं। शिकागो से लौटने के टिकट का खर्चा भी इतना ही है। धोनी का शुक्रिया क्योंकि मुझे मैच टिकट के लिये इतना जूझना नहीं पड़ता है। ’’ 

धोनी से साथी खिलाड़ी कभी कभार संपर्क नहीं कर पाते लेकिन उन्होंने कभी भी बशीर को निराश नहीं किया है। 

बशीर ने कहा, ‘‘मैं उन्हें फोन नहीं करता क्योंकि वह इतने व्यस्त रहते हैं। मैं संदशों के जरिये ही उनसे संपर्क में रहता हूं। मेरे यहां आने से पहले ही धोनी ने मुझे टिकट के लिये आश्वस्त कर दिया था। वह बेहद अच्छे व्यक्ति हैं। उन्होंने मोहाली में 2011 मैच के बाद मेरे लिये जो किया है, मुझे नहीं लगता कि उसके बारे में कोई सोच भी सकता है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल