1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: धीमी बल्लेबाजी के कारण कटघरे में खड़े धोनी और केदार को फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर लगाई लताड़

World Cup 2019: धीमी बल्लेबाजी के कारण कटघरे में खड़े धोनी और केदार को फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर लगाई लताड़

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 01, 2019 09:00 am IST,  Updated : Jul 01, 2019 09:33 am IST

हार का कारण कभी टीम इंडिया के लिए अनहोनी को होनी कर देने वाले पूर्व कप्तान कहेंद्र सिंह धोनी बने। जैसे ही टीम इंडिया हारी सोशल मीडिया पर फैंस समेत क्रिकेट पंडितों और दिग्गजों का गुस्सा धोनी-केदार की बल्लेबाजी पर जमकर निकला।

महेंद्र सिंह धोनी- India TV Hindi
महेंद्र सिंह धोनी, पूर्व कप्तान भारत  Image Source : GETTY IMAGE

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट में खेले जा रहे क्रिकेट के महासंग्राम विश्व कप 2019 में मेजबान इंग्लैंड ने भारत के विजय अभियान को रोका। बीती रात भारत को इंग्लैंड के हाथों 31 रन से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में हार का कारण कभी टीम इंडिया के लिए अनहोनी को होनी कर देने वाले पूर्व कप्तान कहेंद्र सिंह धोनी बने। जैसे ही टीम इंडिया हारी सोशल मीडिया पर फैंस समेत क्रिकेट पंडितों और दिग्गजों का गुस्सा धोनी-केदार की बल्लेबाजी पर जमकर निकला।

दरअसल, इंग्लैंड के द्वारा दिए गए विशाल 338 रनों के लक्ष्य का पीछा कतरे हुए एक समय टीम इंडिया को 10 ओवर में 104 रन चाहिए थे। उस समय हार्दिक पंडया बड़े शॉट्स तो धोनी अपना सिंगल ले रहे थे। जिसके चलते टीम हार्दिक के आउट होने के बाद भारत को आखिरी के 5 ओवर में 71 रन चाहिए थे। तभी बल्‍लेबाजी के लिए एमएस धोनी और केदार जाधव क्रीज पर थे। लेकिन ये दोनों 39 रन ही बना सके जबकि उसे जीत के लिए 71 रन बनाने थे। वहीं इंग्‍लैंड के लिए बेन स्‍टोक्‍स और जोस बटलर व क्रिस वोक्‍स ने मिलकर 47 रन बनाए। इंडिया ने अपने आखिरी 5 ओवरों में 7 गेंद डॉट निकाली, 20 सिंगल लिए, 3 चौके और एक छक्‍का लगाया। जिसमें धोनी ने 31 गेंदों में 42 तो केदार ने 13 गेंदों में 12 रन बनाए। 

इस तरह अंतिम के पांच ओवर में ऐसा लगा कि मानो केदार जाधव और महेंद्र सिंह धोनी ने हार मान ली हो और वो सिंगल, डबल्स लेकर काफी खुश हैं। लेकिन फैंस और क्रिकेट दिग्गज भारत के इस तरह के एप्रोच को देखकर बिल्कुल भी खुश नहीं दिखें। उन्होंने धोनी और केदार जाधव को सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लगाई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल