1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप 2019, पहला सेमीफाइनल: अगर कल भी बारिश की भेंट चढ़ा मैच तो फाइनल में प्रवेश कर जाएगा भारत

विश्व कप 2019, पहला सेमीफाइनल: अगर कल भी बारिश की भेंट चढ़ा मैच तो फाइनल में प्रवेश कर जाएगा भारत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 09, 2019 11:19 pm IST,  Updated : Jul 09, 2019 11:19 pm IST

अब यह मैच कल भारतीय समयुसार तीन बजे ही शुरु होगा और न्यूजीलैंड ने जहां से पारी छोड़ी थी वहीं से वो दोबारा खेलना शुरु करेगी। न्यूजीलैंड की पारी खत्म होनें के बाद भारत अपने 50 ओवर खेलेगा। 

बारिश की वजह से रिजर्व डे में पहुंचा मैच- India TV Hindi
बारिश की वजह से रिजर्व डे में पहुंचा मैच Image Source : AP

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैनचेस्टर में वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जा रही है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए, लेकिन बारिश की वजह से मैच बीच में ही रोक दिया गया। कुछ घंटों तक जब बारिश नहीं रुकी तो मैच रिजर्व डे में डाल दिया गया।

अब यह मैच कल भारतीय समयुसार तीन बजे ही शुरु होगा और न्यूजीलैंड ने जहां से पारी छोड़ी थी वहीं से वो दोबारा खेलना शुरु करेगी। न्यूजीलैंड की पारी खत्म होनें के बाद भारत अपने 50 ओवर खेलेगा। अगर कल भी बारिश का मैच पर प्रकोप रहता है तो भारत को कम से कम 20 ओवर खेलने को मिलेंगे और अगर बारिश की वजह से मैच शुरु ही नहीं हो पाता तो भारत अंकतालिका में शीर्ष पर होने की वजह से सीधा फाइनल में प्रवेश कर जाएगा।

वहीं आईसीसी ने प्रशंसको को सलाह दी है कि उनके टिकट रिजर्व डे के लिए मान्य हैं। उन्हें आज से ही अपना टिकट संभालकर रखना चाहिए क्योंकि कल उन्हें स्टेडियम में प्रवेश करना होगा। टिकट-धारक, रिज़र्व डे के लिए अपने टिकटों को बेचने में सक्षम नहीं होते हैं यदि वे कम समय में बदलाव नहीं कर पाते हैं।

इसी के साथ आईसीसी ने यह भी कहा है कि अगर कोई प्रशंसक आज अपनी टिकट स्थानीय क्रिकेट समुदायों को मुफ्त में दान करता है तो वह रिजर्व डे पर मैच नहीं देख पाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल