1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: फाइनल से पहले इंग्लैंड को लगा झटका, इंग्लिश बल्लेबाज पर आईसीसी ने ठोका जुर्माना

World Cup 2019: फाइनल से पहले इंग्लैंड को लगा झटका, इंग्लिश बल्लेबाज पर आईसीसी ने ठोका जुर्माना

 Reported By: IANS
 Published : Jul 12, 2019 04:19 pm IST,  Updated : Jul 12, 2019 04:19 pm IST

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को यहां हुए सेमीफाइनल मुकाबले में अम्पायर के निर्णय पर नाराजगी जाहिर करने के कारण जुर्माना लगाया गया।

World Cup 2019: फाइनल से पहले...- India TV Hindi
World Cup 2019: फाइनल से पहले इंग्लैंड को लगा झटका, इंग्लिश बल्लेबाज पर आईसीसी ने ठोका जुर्माना Image Source : GETTY IMAGES

बर्मिंघम| इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को यहां हुए सेमीफाइनल मुकाबले में अम्पायर के निर्णय पर नाराजगी जाहिर करने के कारण जुर्माना लगाया गया।

रॉय ने आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन किया, जिसके कारण उनकी मैच फीस में 30 प्रतिशत कटौती की गई। मेजबान टीम ने समीफाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए आस्ट्रेलिया को आठ विकेट से शिकस्त दी और 1992 के बाद पहली बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई।

ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर रविवार को होने वाले फाइनल में इंग्लैंड का सामना अब न्यूजीलैंड से होगा। मैच फीस में 30 प्रतिशत की कटौती के अलावा, रॉय के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में दो नकारात्मक अंक भी जोड़े गए।

रॉय ने मैच के 19वें ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर आउट दिए जाने के बाद अम्पायर के निर्णय पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मैच रेफरी रंज मदुग्ले द्वारा लगाए गए जुर्माने को मान लिया।

ऑन-फील्ड अम्पायर मारियस इरास्मस और कुमार धर्मसेना, तीसरे अम्पायर क्रिस गैफनी और चौथे अधिकारी अलीम दार ने रॉय के खिलाफ आरोप लगाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल