1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अहम मौकों पर चूकने के कारण भारत के खिलाफ मिली हार: ग्लेन मैक्सवेल

अहम मौकों पर चूकने के कारण भारत के खिलाफ मिली हार: ग्लेन मैक्सवेल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 10, 2019 04:08 pm IST,  Updated : Jun 10, 2019 04:08 pm IST

ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि ‘अहम मौकों’ पर चूकने के कारण भारत के खिलाफ मौजूदा विश्व कप में टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा।

अहम मौकों पर चूकने के...- India TV Hindi
अहम मौकों पर चूकने के कारण भारत के खिलाफ मिली हार: ग्लेन मैक्सवेल Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि ‘अहम मौकों’ पर चूकने के कारण भारत के खिलाफ मौजूदा विश्व कप में टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा।

शिखर धवन (117) की शतकीय पारी से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 352 रन बनाये। ऑस्ट्रेलियाई टीम डेविड वार्नर (56), स्टीव स्मिथ (69) और एलेक्स कैरी (नाबाद 55) की अर्धशतकीय पारियों के बाद भी टीम 316 रन पर आउट हो गयी और लक्ष्य से 36 रन पीछे रह गयी।

मैक्सवेल ने कहा, ‘‘हां, मैच के दौरान हम कुछ अहम मौकों पर चूक गये। कुछ कैच छूटे और मैंने खुद भी रन आउट करने का एक मौका गंवा दिया। मेरे पास धवन को रनआउट करने का मौका था।’’

उन्होंने जसप्रीत बुमराह (61 रन पर तीन विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (50 रन पर तीन विकेट) भारतीय तेज गेंदबाजों की जोड़ी की तारीफ की। 14 गेंद में 28 रन की पारी खेलने वाले मैक्सवेल ने कहा, ‘‘ हमारा सामना अंतिम ओवरों के दो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों और शुरूआती ओवरों के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों से था। जिनके खिलाफ हमें लक्ष्य हासिल करना था। हम कुछ अहम मौकों पर चूक गये।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल