1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: पाकिस्तान को झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में इस खिलाड़ी का खेलना संदिग्ध

World Cup 2019: पाकिस्तान को झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में इस खिलाड़ी का खेलना संदिग्ध

 Reported By: IANS
 Published : May 30, 2019 05:01 pm IST,  Updated : May 30, 2019 05:01 pm IST

पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर खराब फिटनेस के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच से बाहर हो सकते हैं।

पाकिस्तान को झटका,...- India TV Hindi
पाकिस्तान को झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में इस खिलाड़ी का खेलना संदिग्ध  Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर खराब फिटनेस के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच से बाहर हो सकते हैं। जीयो न्यूज के अनुसार, आमिर पूरी तरह से फिट नहीं हैं और उन्होंने इस बारे में कोच मिकी आर्थर को बता दिया है। उन्होंने टूर्नामेंट के अन्य मैचों से पहले आराम करने का अधिक समय मांगा है। 

टीम प्रबंधन ने यह भी निर्णय लिया है कि 27 वर्षीय आमिर को वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में शुक्रवार को होने वाले मैच में नहीं खिलाया जाएगा।

इंग्लैंड में आने के बाद से ही आमिर फिटनेस से जूझ रहे हैं। वे वायरल इनफेक्शन के कारण इंग्लैंड के खिलाफ खेली तीन वनडे मैचों में भी नहीं खेल पाए थे। हालांकि, खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्हें फहीम अशरफ के स्थान पर टीम में शामिल किया गया। आमिर ने पिछले 15 वनडे मैचों में केवल पांच विकेट लिए हैं।

आमिर को टूर्नामेंट के लिए चुनी गई प्रारंभिक 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण चयनकर्ताओं को उन्हें मौका देना पड़ा।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल