1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप 2019: बारिश की वजह से रद्द हुए मुकाबले में भारत से ज्यादा न्यूजीलैंड को मिलेगा फायदा?

विश्व कप 2019: बारिश की वजह से रद्द हुए मुकाबले में भारत से ज्यादा न्यूजीलैंड को मिलेगा फायदा?

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 13, 2019 07:50 pm IST,  Updated : Jun 13, 2019 07:50 pm IST

इस मैच का फायदा भारत से ज्यादा न्यूजीलैंड को मिलने वाला है। न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट में पहले ही तीन मैचों जीती हुई है और भारत के खिलाफ एक अंक मिलने से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए उन्होंने एक और कदम बढ़ा लिया है।

टीम न्यूजीलैंड- India TV Hindi
टीम न्यूजीलैंड Image Source : GETTY IMAGES

आईसीसी विश्व कप-2019 में बारिश के कारण रद्द हुए मैचों की संख्या में गुरुवार को एक बार और इजाफा हो गया। ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड का मैच होना था जो भारी बारिश के चलते नहीं हो सका। सुबह से ही हो रही बारिश के कारण इस मैच में टॉस तक नहीं हो सका। यह इस विश्व कप में बारिश के कारण रद्द हुआ चौथा मैच है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज, श्रीलंका-पाकिस्तान और श्रीलंका-बांग्लादेश के मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं। 

मैच रद्द होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। भारत के तीन मैचों में पांच अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं न्यूजीलैंड के चार मैचों में सात अंक हो गए हैं और वह पहले स्थान पर ही बनी हुई है। 

इस मैच का फायदा भारत से ज्यादा न्यूजीलैंड को मिलने वाला है। न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट में पहले ही तीन मैचों जीती हुई है और भारत के खिलाफ एक अंक मिलने से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए उन्होंने एक और कदम बढ़ा लिया है। अगर न्यूजीलैंड अपने अगले 5 में से 3 या उससे अधिक मैच जीत लेती है तो यह सुनिश्चित हो जाएगा का वो लीग स्टेज टॉप 2 में ही रहकर खत्म करेगी।

बारिश के कारण इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका। रद्द हुए चार मैचों में से यह तीसरा मैच है जिसमें टॉस भी नहीं हो सका। दक्षिण अफ्रीका और विंडीज के मैच में पहली पारी के सात ओवर का ही खेल हो पाया था। 

इंग्लैंड में इस समय बारिश ने कहर ढह रखा। लगातार बारिश होने के कारण मैचों के आयोजनों में भी परेशानी आ रही है। मौसम विभाग ने भी हाल के दिनों में बारिश की आशंका जताई है। भारत को अब अपना अगला मैच रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलना है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल