1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: 'अंडर डॉग' कहे जाने पर न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियम्सन ने दिया ऐसा जवाब कि सबकी बोलती हो गई बंद

World Cup 2019: 'अंडर डॉग' कहे जाने पर न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियम्सन ने दिया ऐसा जवाब कि सबकी बोलती हो गई बंद

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2019 10:59 pm IST,  Updated : Jul 13, 2019 10:59 pm IST

ब्रिटिश मीडिया लगातार उनसे फाइनल में ‘अंडरडॉग’ (छुपारूस्तम) होने से संबंधित सवाल पूछ रहा है। 

Kane Williamson- India TV Hindi
Kane Williamson, Captain Newzealand Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि उनकी टीम रविवार को यहां होने वाले विश्व कप फाइनल में प्रबल दावेदार इंग्लैंड से भिड़ने को तैयार है। 

ब्रिटिश मीडिया लगातार उनसे फाइनल में ‘अंडरडॉग’ (छुपारूस्तम) होने से संबंधित सवाल पूछ रहा है। 

विलियमसन ने फाइनल मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘कई मौकों पर लोग कह रहे हैं कि कौन सी टीम बेहतर है और मुझे लगता है कि इंग्लैंड प्रबल दावेदार होने का हकदार है।’’ 

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,‘‘लेकिन हम कोई भी ‘डॉग’ हों, लेकिन सबसे अहम है कि हमारा ध्यान क्रिकेट पर रहे कि हमें किस तरह खेलना है। हमने पिछले वर्षों में देखा है कि कोई भी किसी को भी हरा सकता है, भले ही ‘डॉग’ की प्रजाति कुछ भी हो।’’ 

विलियमसन ने कहा,‘‘हम फाइनल के लिये तैयार हैं, भले ही नतीजा कुछ भह हो। अब और उस समय में अभी कुछ भी कहने के लिये बहुत समय है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘मैच के दौरान आपको विभिन्न चीजों से निपटना होता है, मैच के दौरान विभिन्न तरह के दबाव होते हैं और हमें उन सभी से निपटने के लिये तैयार रहना चाहिए।’’ 

जब उनसे पूछा गया कि उन्हें जीतना ज्यादा पसंद है या उन्हें हारना नापंसद है तो विलियमसन ने मुस्कुराते हुए कहा,‘‘मुझे हारने से ज्यादा जीतना पसंद है। मैं इसे ऐसा ही कहना चाहूंगा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल