1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाक कोच मिकी आर्थर का बड़ा बयान, बोले- हमारी किस्मत हमारे हाथों में है, भारत के हाथों में नहीं

पाक कोच मिकी आर्थर का बड़ा बयान, बोले- हमारी किस्मत हमारे हाथों में है, भारत के हाथों में नहीं

 Reported By: IANS
 Published : Jul 03, 2019 03:32 pm IST,  Updated : Jul 03, 2019 03:32 pm IST

अगर इंग्लैंड के खिलाफ भारत मैच जीत जाता तो पाकिस्तान को एक जीत सेमीफाइनल में पहुंचा देती। 

पाक कोच मिकी आर्थर का बड़ा बयान, बोले- हमारी किस्मत हमारे हाथों में है, भारत के हाथों में नहीं- India TV Hindi
पाक कोच मिकी आर्थर का बड़ा बयान, बोले- हमारी किस्मत हमारे हाथों में है, भारत के हाथों में नहीं

लंदन। पाकिस्तान के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने माना कि वह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार से बहुत दुखी हुए थे। इंग्लैंड ने 30 जून को हुए मैच में भारत को 31 रनों से मात देकर विश्व कप के सेमीफाइनलमें पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा था। आर्थर ने मंगलवार को कहा, "वे (भारत) कैसा खेले, उसें हम नियंत्रित नहीं कर सकते। जाहिर तौर पर मैं मैच को देख रखा था और जब भारत जीत नहीं पाया तो मुझे दुख हुआ क्योंकि इससे हमारे लिए दरवाजे खुल सकते थे।"

आर्थर ने कहा, "अब हम शुक्रवार को मौके को भुनाना चाहेंगे क्योंकि हमारी किस्मत हमारे हाथों में है।" अगर इंग्लैंड के खिलाफ भारत मैच जीत जाता तो पाकिस्तान को एक जीत सेमीफाइनल में पहुंचा देती। हालांकि, अब उसे खुद जीत दर्ज करने के साथ मेजबान टीम और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले के नतीजे पर भी निर्भर रहना होगा। 

आर्थर ने कहा, "मैं आशा करता हूं न्यूजीलैंड हमारा काम कर दे। अगर न्यूजीलैंड नहीं जीतता तो हम उम्मीद करेंगे कि इंग्लैंड बड़े अंतर से जीते और फिर देखेंगे कि हम अपने रन-रेट के साथ क्या करना है। जो मैं समझता हूं कि बहुत ज्यादा हो जाएगा।" पाकिस्तान का अगला मैच शुक्रवार को बांग्लादेश से होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल