1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World CUP 2019: पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने दी भारत को धमकी तो ट्विटर पर फैन्स ने कर दिया ट्रोल

World CUP 2019: पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने दी भारत को धमकी तो ट्विटर पर फैन्स ने कर दिया ट्रोल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 24, 2019 06:41 pm IST,  Updated : Apr 24, 2019 07:05 pm IST

सरफराज अहमद ने कहा 'हम भारत के खिलाफ मैच को भी एक नॉर्मल मैच की तरह लेते हैं। हमने हाल ही में भारत को एक बड़े इवेंट में मात दी थी जिसका फायदा हमें मिलेगा।'

World CUP 2019: Pakistan Captain Sarfaraz Ahmed Issue Warning Against India Twitterati Trolled him- India TV Hindi
World CUP 2019: Pakistan Captain Sarfaraz Ahmed Issue Warning Against India Twitterati Trolled him Image Source : GETTY IMAGES

राजनीतिक कारणों की वजह से पिछले कई समय से भारत और पाकिस्तान के बीच द्वीपक्षीय सीरीज नहीं खेली जा रही है। ये दोनों टीम अब आईसीसी के बड़े इवेंट में ही एक दूसरे से मैच खेलती है। हाल ही में पुलवामा में हुए हमले के बाद आईसीसी इवेंट में भी भारत पाक के मैच ना होने को लेकर बातें होने लगी थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और ये दोनों टीम वर्ल्ड कप 2019 में एक दूसरे से 16 जून को भीडेंगी।

इस भिडंत से पहले पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने भारत के खिलाफ चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि हमने हाल ही में भारत को बड़े इवेंट में हराया था जिसका फायदा हमें मिलेगा।

सरफराज अहमद ने कहा 'हम हर मैच ऐसे खेलेंगे जैसे हम भारत के खिलाफ खेलते हैं। हमने हाल ही में भारत को एक बड़े इवेंट में मात दी थी जिसका फायदा हमें मिलेगा।'

सरफराज अहमद के इस बयान के बाद फैन्स ने उन्हें ट्विटर पर ट्रोल कर दिया। कई फैन्स ने उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म के फेमस शब्द 'चल झूठा' कहकर ट्रोल किया तो कई फैन्स ने उन्हें याद दिलाया कि भारत ने उन्हें आईसीसी के बड़े इवेंट में कितने मैच में हराया है।

देखें ट्विट्स-

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल